Move to Jagran APP

बच्चे को छत से लटकाया; धमकी देकर मां से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

लुधियाना में आरोपित ने एक महिला के चार साल के बच्चे को पहले छत पर लटका कर धमकी दी। फिर महिला को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

By Sat PaulEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 10:34 AM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 06:50 PM (IST)
बच्चे को छत से लटकाया; धमकी देकर मां से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया
बच्चे को छत से लटकाया; धमकी देकर मां से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

जागरण संवाददाता, लुधियाना। ताजपुर रोड की संजय गांधी कॉलोनी इलाके में एक युवक ने चार साल के बच्चे को छत से लटका दिया और धमकी देकर बच्चे की मां के साथ दुष्कर्म किया।इस दौरान आरोपित ने अश्लील वीडियो भी बनाया।

loksabha election banner

घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एएसआइ रेशम सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान इस्लाम गंज निवासी हरप्रीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने ताजपुर रोड की संजय गांधी कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। महिला ने बयान में बताया कि वह अपने पिता के घर में रहती है। उसकी 12 साल की बेटी और चार साल का एक बेटा है। कुछ समय पहले आरोपित के साथ उसके प्रेम संबंध थे। मगर दो महीने पहले ही पुलिस ने लूट के मामले में उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

महिला के अनुसार, सात नवंबर की सुबह आठ बजे वह अपने बच्चों के साथ घर में  थी। उसी दौरान कार में सवार होकर आए आरोपित ने उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। मना करने पर आरोपित उसके बेटे को उठा कर छत पर ले गया।बेटे को छत पर लटकाने के बाद आरोपित धमकियां देने लगा। अपने बेटे को बचाने के लिए पीडि़ता उसके साथ कार में सवार हो गई। इसके बाद आरोपित उसे किसी अनजान जगह पर ले गया। जहां उसने उसकी मर्जी के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना कर उसे इंटरनेट पर डालने की धमकियां भी दीं।

महिला का यह भी आरोप है कि आरोपित ने उसके भाई को अगवा किया था। मगर कब और कैसे अगवा किया था, वो यह भी नहीं बता सकी। पता चला है कि उसका भाई इस समय उत्तर प्रदेश में है। उसके साथ संपर्क करके उसे वापस बुलाया गया है। आराेपित को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपति को हिरासत में लेने के बाद ही सारे मामले के रहस्य से पर्दा उठेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.