लुधियाना में ट्यूशन पढ़ने गई नाबालिगा नहीं लौटी घर, परिवार ने लगाया शादी का झांसा देकर अपहरण का आरोप
15 साल की छात्रा घर के नजदीक ही ट्यूशन पढ़ने जाती है। 24 अक्टूबर को वो घर से पढ़ने के लिए गई मगर वापस नहीं आई। परिवार को आशंका है कि किसी ने उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अगवा करके ले गया है।
लुधियाना, जेएनएन। घर से ट्यूटशन पढ़ने के लिए गई नाबालिगा लौट कर नहीं आई। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस को मामले की शिकायत दी गई। अब थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसे शादी का झांसा दे अगवा करने के आरोप में केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
एएसअाई गुरमुख सिंह ने बताया कि उक्त केस गुरप्रीत नगर निवासी व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी घर के नजदीक ही ट्यूशन पढ़ने जाती है। 24 अक्टूबर को वो घर से पढ़ने के लिए गई मगर वापस नहीं आई। उसे आशंका है कि किसी ने उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अगवा करके ले गया है।
महिंद्रा पिकअप व स्विफ्ट कार चोरी
लुधियाना: विभिन्न जगहों पर पार्क की गई महिंद्रा पिकअप तथा कार चोरी हो गई। अब संबंधित थानो की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने अमन नगर निवासी परवीन कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 25 अक्टूबर की रात उसके घर के बाहर लाक करके खड़ी की महिंद्रा पिकअप गाड़ी चोरी हो गई। थाना डेहलों पुलिस ने दुगरी फेस 1 निवासी दविंदर पाल सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 26 अक्टूबर को वो परिवार समेत गुरुद्वारा आलमगीर साहब गया था। वहां बाहर खड़ी उसकी मारुति स्विफ्ट कार चोरी हो गई।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें