Move to Jagran APP

लुधियाना में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को किया अगवा, आरोपित नामजद

लुधियाना में शादी का झांसा देकर एक युवक नाबालिग लड़की को अगवा कर ले गया। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 12:36 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 12:36 PM (IST)
लुधियाना में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को किया अगवा, आरोपित नामजद
लुधियाना में शादी का झांसा देकर एक युवक ने नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में शादी का झांसा देकर एक युवक नाबालिग लड़की को अगवा कर ले गया। परिवार को जब घटना का पता लगा तो उन्होंने तुरंत थाना टिब्बा रोड पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित का नाम संधू कॉलोनी निवासी मुनीष है। परिवार ने पुलिस को बताया कि उनकी एक 17 वर्षीय लड़की है। जोकि 5 अप्रैल को घर से किसी को बगैर बताए कहीं गई थी। लेकिन जब वह काफी समय तक घर नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। उन्हें पता लगा कि आरोपित ही उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को नामजद कर तलाश शुरू कर दी है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें- लुधियानवियां दा शौक वखरा : 6.15 लाख रुपये में खरीदा 0001 वीआइपी नंबर, 13 लोगों ने लिया था बोली में हिस्सा

वहीं एक अन्य मामले में एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में अगवा होने की शिकायत पर थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले घर से कहीं गई थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। तलाशने पर भी उसकी पत्नी का कुछ पता ना लगा। जिसके बाद उसने शिकायत पुलिस को दी। उसने पुलिस को बताया कि उसे शक है कि किसी ने उसकी पत्नी को अगवा किया है।

यह भी पढ़ें- आखिर मंत्री आशु को क्यों आता है गुस्सा?, तरेरी आंखों वाली फोटो होती है सबसे ज्यादा वायरल

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.