Move to Jagran APP

चीन के बने समान का करेंगे बहिष्कार : नीलम जैन

जैन समाज की चारों संप्रदायों के औद्योगिक घरानों कि महिलाओं द्वारा एक मीटिग का आयोजन सिविल लाइन जैन स्थानक में किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 02:28 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 02:28 AM (IST)
चीन के बने समान का करेंगे बहिष्कार : नीलम जैन
चीन के बने समान का करेंगे बहिष्कार : नीलम जैन

संस, लुधियाना : जैन समाज की चारों संप्रदायों के औद्योगिक घरानों कि महिलाओं ने एक बैठक का आयोजन सिविल लाइन जैन स्थानक में किया। सर्वप्रथम सामूहिक महामंत्र नवकार का उच्चारण किया गया। महिला शाखा भगवान महावीर सेवा सोसायटी की अध्यक्ष नीलम जैन कंगारू ग्रुप एवं भगवान महावीर सेवा संस्थान के संस्थापक व अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भारत और चीन के मध्य चल रहे विवाद एवं कोरोना वायरस के संस्थापक चीन, जोकि पूरे संसार में बहुत ही भयानक वातावरण बनाने का उत्तरदाई है। भारत सरकार किसी संधि के अंतर्गत तो चाहे चीन के समान को रोक तो नहीं लगा सकता, लेकिन भारत देश की सच्ची जनता अपने देश के हित के लिए तो चीन के बने उत्पादों का बहिष्कार कर भारत को आर्थिक तौर पर सुदृढ़ करने में अपना योगदान दे सकती है।

loksabha election banner

पूरे भारत में मुहिम बनाई जाए

भारत सरकार से हम हमेशा कुछ अच्छा चाहते हैं, तो आज देश के साथ गद्दारी करने वाले एवं इसी देश से पैसा कमा कर हमारी ही सीमाओं पर कब्जा करने वाले चीन को सबक सिखाने का एकमात्र मार्ग उसके उत्पादन का भारत में पूर्णता बहिष्कार किया जाए। इसके लिए पूरे भारत के राष्ट्र भक्त लोग चीन के बने उत्पादन का बहिष्कार के लिए पूरे भारत में मुहिम बनाई जाए, ताकि आने वाले समय में भारत दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन सके। इस संकल्प के साथ सभी ने संकल्प लिया कि चीन के बने समान का बहिष्कार भी करेंगे और इसे मुहिम भी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि विदेशी माल के बजाय स्वदेशी चीजों को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि देश आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.