Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019: लुधियाना संसदीय में 21,854 युवा पहली बार डालेंगे वोट

19 मई को होने जा रहे लोकसभा चुनाव में लुधियाना संसदीय सीट के लिए 16 लाख 80 हजार 953 वोटर्स मतदान करेंगे।

By Edited By: Published: Tue, 14 May 2019 07:30 AM (IST)Updated: Tue, 14 May 2019 11:29 AM (IST)
Loksabha Election 2019: लुधियाना संसदीय में 21,854 युवा पहली बार डालेंगे वोट
Loksabha Election 2019: लुधियाना संसदीय में 21,854 युवा पहली बार डालेंगे वोट

लुधियाना, [राजेश शर्मा]। 19 मई को होने जा रहे लोकसभा चुनाव में लुधियाना संसदीय सीट के लिए 16 लाख 80 हजार 953 वोटर्स मतदान करेंगे। वहीं 18 से 19 उम्र वर्ग के फ‌र्स्ट वोटर्स की संख्या 21 हजार आठ सौ 54 हैं। युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। लुधियाना संसदीय सीट में कुल मतदाताओं में पुरुषों की संख्या 9 लाख एक हजार 313 और 7 लाख 79 हजार 569 महिला वोटर्स की संख्या के नाम इस सूची में दर्ज हैं। वहीं 71 थर्ड जेंडर मतदाता भी इस सूची में शामिल है। 9 विधानसभा क्षेत्रों में बंटी इस सीट पर गिल में 2 लाख 58 हजार 191 सबसे अधिक मतदाताओं का नाम दर्ज है तो सबसे कम वोटर्स लुधियाना सेंट्रल में 1 लाख 53 हजार 011 वोटर्स के नाम दर्ज है।

loksabha election banner

इसके अलावा 18 से 19 उम्र वर्ग के 21854 युवा मतदाता भी इस बार सरकार बनाने के लिए लोकतंत्र के इस महाकुंभ में अपनी आहुति डालेंगे। विधानसभा क्षेत्र गिल में सबसे अधिक युवा 4268 मतदाता हैं तो इस कैटेगरी के सबसे कम 1381 मतदाता विधानसभा क्षेत्र दक्षिण में रजिस्टर्ड हैं। प्रशासन का प्रयास है कि इन युवा वोटर्स से मतदान करवाकर इनकी सहभागिता चुनावी प्रक्रिया में करवाई जाए। इस कैटेगरी के मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए जिला चुनाव अधिकारी डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल ने विशेष योजना भी तैयार कर रखी है। पो¨लग बूथ पर मतदान करते ही वहां तैनात अधिकारी इन युवा मतदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी करेंगे।

 विधानसभा क्षेत्र  वोटर संख्या  पुरुष  महिला  थर्ड जेंडर
 पूर्वी      197659  108409  89228    22
 दक्षिण      167232  96127  71099      6
 आत्मनगर      165275  87232  78035      8
 सेंट्रल      153011  82003  71003      5
 पश्चिम      182896  94870  88017      9
 उत्तरी      192637  102592  90036      9
 गिल      258191  137064  121118      9
 दाखा      184306  97343  86962      1
 जगराओं      179746  95673  84071      2

यहां इतने हैं फर्स्ट वोटर्स

पूर्वी क्षेत्र में 2472, दक्षिण में 1381, आत्मनगर में 1487, सेंट्रल में 1626, पश्चिम में 2267, उत्तरी में 1788, गिल में 4268, दाखा में  3640, जगराओं में 2925।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.