जन्मस्थली नौघरा में मनाया शहीद सुखदेव का जन्मोत्सव
शहीद सुखदेव थापर की जन्मस्थली नौघरा में शहीद सुखदेव के 112वें जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित समारोह में स्कूली छात्रों ने संगीत के साथ देश भक्ति के रंग बिखेरे तो संत समाज ने अध्यात्मिक ज्ञान का प्रवाह किया।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : शहीद सुखदेव थापर की जन्मस्थली नौघरा में शहीद सुखदेव का 112वां जन्मोत्सव समारोह मनाया गया। बुधवार को शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से करवाए गए समारोह में स्कूली छात्रों ने संगीत के साथ देश भक्ति के रंग बिखेरे तो संत समाज ने अध्यात्मिक ज्ञान का प्रवाह किया। शहीद सुखदेव थापर युवा बिग्रेड के सदस्यों ने रक्तदान कर थापर की शहादत को शत-शत प्रणाम किया। श्री रत्न मुनि जैन अस्पताल के डॉ. ईश हांडा व मोहित वैद्य ने मरीजों की जांच कर मुफ्त दवा दी।
शहीद को नमन करने के लिए प्राचीन संगला वाला शिवालय के महंत नारायण पुरी, गुरुदेव आनंद अत्री, स्वामी सुखपाल, श्रीरामशरणम् के दविन्द्र सूद, योगी भास्करनाथ, धर्माचार्य पंडित अजय वशिष्ठ, बाबा संजय गुप्ता, बाबा मीना शाह, महंत गौरव बावा, पंडित राजन शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए।
श्री हनुमंत सेवा संगीत परिवार प्रमुख मनमोहन भट्ट, भजन गायक राहुल सहगल ने भक्तिरस का प्रवाह किया। बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन थापर ने शहीद सुखदेव की जन्म स्थली को चौड़ा बाजार से सीधा रास्ता दिलवाने के आंदोलन में सहयोग मांगा। नहीं पहुंचे सांसद और विधायक
आयोजकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि देश पर मर मिटने वाले शहीद के जन्मोत्सव पर न तो सांसद पहुंचे, न ही कोई विधायक व प्रशासन का कोईअधिकारी। जिला कांग्रेस की महिला इकाई अध्यक्ष लीना टपारिया, पार्षद चौधरी यशपाल, पार्षद अनिल पारती, पार्षद मनीषा टपारिया, पार्षद राशि अग्रवाल, पार्षद लाला सुरिदर अटवाल, पूर्व पार्षद जसबीर चड्डा, व्यापारी नेता सुनील मेहरा, शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश दत्त शर्मा, आरडी शर्मा, विपन सूद काका, संजीव चौधरी, जसपाल सिंह बंटी, सुभाष डाबर, जसमीत सिंह मक्कड़, उमादत्त शर्मा, नीरज वर्मा, चेतन बवेजा, बिटटू गुम्बर, पवन शर्मा, राजू वोहरा, रणधीर विग, नरेश गोगना, पुरषोतम शर्मा, शाम सुन्दर, मनीषा कपूर, अविनाश सिक्का, अजय वालिया बब्बू, विजय वालिया, गोल्डी सभ्रवाल, मिटू शर्मा, कोमल खन्ना भी शहीद सुखदेव की जन्मस्थली को नमन करने पहुंचे।