संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फंदा लगाया, मौत
गोपाल नगर इलाके में विवाहिता ने संदिग्ध अवस्था में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 09:54 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 09:54 PM (IST)
जासं, लुधियाना : गोपाल नगर इलाके में विवाहिता ने संदिग्ध अवस्था में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 26 वर्षीय प्रिया के रूप में हुई है। घटना शनिवार देर शाम की है, जिसकी सूचना मिलते ही थाना हैबोवाल की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।
थाना हैबोवाल के एसएचओ हरप्रीत सिंह ने बताया कि विवाहिता की शादी गोपाल नगर के रहने वाले युवक के साथ लगभग पांच वर्ष पहले हुई थी। उसका पति करियाना शॉप चलाता है। वह अपने पति से नौकरी करने के लिए कहती थी, लेकिन उसका पति नौकरी करने से मना कर देता था। उसके बाद पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद विवाहिता ने शनिवार शाम के समय घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें