खन्ना के वार्ड 23 के कई परिवार आप में शामिल
आम आदमी पार्टी खन्ना के शहरी प्रधान स्वर्ण सिंह छिब्बर के नेतृत्व में वार्ड 23 में पार्टी में कईं परिवार रविवार को शामिल हुए। बसंत नगर से प्रसिद्ध डा. रवि कृष्ण सिकंदर सिंह मैनेजर कुलविंदर सिंह अंमृतपाल सिंह सोहन सिंह और अन्य परिवारों ने आप का दामन थामा।
जागरण संवाददाता, खन्ना : आम आदमी पार्टी खन्ना के शहरी प्रधान स्वर्ण सिंह छिब्बर के नेतृत्व में वार्ड 23 में पार्टी में कईं परिवार रविवार को शामिल हुए। बसंत नगर से प्रसिद्ध डा. रवि कृष्ण, सिकंदर सिंह मैनेजर, कुलविंदर सिंह, अंमृतपाल सिंह, सोहन सिंह और अन्य परिवारों ने आप का दामन थामा। छिब्बर ने कहा कि आने वाले नगर कौंसिल चुनाव में शहर के लोग कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा को करारा जबाव देंगे। लोग इन पार्टियों की जन विरोधी नीतियों से परेशान हो चुके हैं। इस मौके अनिल दत्त फल्ली, भाग सिंह, प्रदीप मोदगिल, गुरबचन सिंह टीटू, निर्मल सिंह हीर, एडवोकेट रवि कुमार, डा. अनिल कुमार जोशी, दीदार सिंह बल्ल, मनदीप कुमार शुक्ला, कमलजीत सिंह सुक्खी उपस्थित थे।