मनरेगा कर्मचारियों ने मांगों को लेकर की हड़ताल
मनरेगा अधीन काम कर रहे कर्मचारियों ने मांगों को लेकर हड़ताल की है। एपीओ गरइकबाल सिंह प्रभजोत कौर और राजेश कुमार ने कहा कि मनरेगा कर्मचारी जिला लुधियाना के विभिन्न इलाकों में पिछले 10 से 12 वर्ष कार्य कर रहे हैं।
संवाद सहयोगी, जगराओं : मनरेगा अधीन काम कर रहे कर्मचारियों ने मांगों को लेकर हड़ताल की है। एपीओ गरइकबाल सिंह, प्रभजोत कौर और राजेश कुमार ने कहा कि मनरेगा कर्मचारी जिला लुधियाना के विभिन्न इलाकों में पिछले 10 से 12 वर्ष कार्य कर रहे हैं। यहां के कर्मचारी अपनी प्रतिभा के हिसाब से वेतन लेते हैं, वहीं मनरेगा कर्मचारी रेगुलर कर्मचारियों के बराबर सेवाएं निभा रहे हैं, लेकिन उनका वेतन मौजूदा समय में खर्च के अनुसार भी बहुत कम है। ब्लाक द्वारा उनको दिए जाने वाले लक्ष्य को वह अधिक प्रोग्रेस देते हैं।
उन्होंने बताया कि एडीसी लुधियाना के कार्यालय के पत्र के माध्यम से ब्लाक स्तर पर काम कर रहे कर्मचारियों की वेतन में 10 प्रतिशत वार्षिक बढ़ावे के आदेश दिए गए थे। पिछले दो साल से उनको यह बढाई हुई रकम सहित वेतन नहीं दी गई। इसलिए कर्मचारियों ने ज्ञापन भी दिया गया था, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बावजूद भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में अब मनरेगा कर्मचारियों को हड़ताल करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इस मौके मनप्रीत कौर, जगजी सिंह, अमनदीप सिंह, हरदीप सिंह, जसविदर सिंह, गुरप्रीत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।