Move to Jagran APP

मनीषा सूद बनी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष

खन्ना की महिला भाजपा नेता मनीषा सूद को पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया सचिव से पदोन्नत कर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 03:29 AM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 03:29 AM (IST)
मनीषा सूद बनी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष
मनीषा सूद बनी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना की महिला भाजपा नेता मनीषा सूद को पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया सचिव से पदोन्नत कर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। मनीषा सूद खन्ना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन व पंजाब भाजपा कार्यकारिमी के सदस्य अजय सूद की पत्नी हैं।

loksabha election banner

मनीषा ने कहा कि वे इसके प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री दिनेश, पूर्व संगठन मंत्री अजय जम्बाल, प्रदेश भाजपा प्रमुख अश्वनी शर्मा, सीनियर नेताओं सुभाष शर्मा, जीवन गुप्ता, मलविदर कंग और महिला मोर्चा प्रदेश प्रधान मोना जयसवाल की आभारी है। उन्होंने कहा कि वह पहले की ही तरह महिला मोर्चा में मेहनत के साथ काम करती रहेंगी। पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए काम करेंगी। मनीषा सूद व अजय सूद ने मोना जयसवाल के साथ भी मुलाकात कर आभार प्रकट किया। महफिल-ए-अदीब की बैठक में कवियों ने बांधा समा

संवाद सहयोगी, जगराओं : जगराओं साहित्य सभा महफिल-ए-अदीब की मासिक बैठक लीजेंड विलेज में प्रोफेसर गुरदेव सिंह की अगुआई में हुई, जिसमें कवियों ने साहित्यिक रचनाओं से खूब समा बांधा। बैठक के दौरान मास्टर अवतार जगराओं, लीजेंड विलेज के डायरेक्टर मेजर सिंह छीना, विचित्र सिंह खुशदिल, जसवंत भारती, मनीष सरगम, मास्टर हरदीप सिंह, सतपाल सिंह देहडका आदि साहित्यकारों ने अपनी-अपनी रचनाएं पेश की।

मास्टर अवतार सिंह ने कोरोना महामारी दौरान सतपाल सिंह द्वारा लिखी धरती और पानी रचना को खूबसूरत ढंग से पेश किया। गायक हरदीप जस्सी ने वक्त की मार और मनीष सरगम में जुगनू की पेशकारी करके खूब वाहवाही लूटी । मेजर सिंह छीना ने मेहंदी कविता पेश की।

अंत में डायरेक्टर मेजर सिंह छीना ने सभी साहित्यकारों को मौजूदा हालातों में अपना अपना योगदान बखूबी निभाने के लिए प्रेरित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.