नाबालिग को अगवा कर फ्लैट में कई दिनों तक करता रहा दुष्कर्म, केस दर्ज Ludhiana News
पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी सराभा नगर की एक कोठी में काम करती है। रोज की तरह वो 28 दिसंबर को भी काम पर गई थी। मगर लौट कर वापस नहीं आई।
लुधियाना, जेएनएन। सराभा नगर में कोठी में काम करने वाली नाबालिग को युवक ने अगवा कर कई दिन तक दुष्कर्म किया। आरोपित की पहचान ग्यासपुरा सरकारी फ्लैट्स निवासी बबलू (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी सराभा नगर की एक कोठी में काम करती है। रोज की तरह वो 28 दिसंबर को भी काम पर गई थी। मगर लौट कर वापस नहीं आई। बाद में उसे पता चला कि आरोपित ने उसकी बेटी को शादी कराने का झांसा दिया और दुष्कर्म किया।
सोमवार को किसी तरह उसकी चंगुल से छूट कर वह घर पहुंची और पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। एसएचओ रिचा रानी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। आरोपित उस फ्लैट में अकेला रहता था। पुलिस की रेड के दौरान वहां ताला लगा मिला। पता चला है कि वो घंटा घर के पास किसी दुकान पर काम करता है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म की सुनवाई 15 जनवरी तक टली
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रश्मी शर्मा की अदालत ने बहुचर्चित ईसेवाल दुष्कर्म केस की सुनवाई 15जनवरी तक स्थगित कर दी है। पुलिस की तरफ से तीन गवाहों के बयान दर्ज करवाये गये। स्मरण रहे की पीडि़ता व चश्मदीद की गवाही पहले ही पूरी हो चुकी है। थाना दाखा पुलिस ने 10 फरवरी 2019 को पीडि़त लड़की की शिकायत पर नवांशहर के गांव मुकंदपुर निवासी सादिक अली, गांव जसपाल बांगड़ निवासी जगरूप ङ्क्षसह उर्फ रूपी, उत्तर प्रदेश निवासी अजय उर्फ बृज नंदन, हिमाचल प्रदेश निवासी सैफ अली और डेहलों के गांव खानपुर निवासी सूरमा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें