Move to Jagran APP

गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा सोना लूटकांड का मुख्य आरोपित काबू

खन्ना 30 जनवरी को लुधियाना के कुम्हार मंडी में ज्वेलर्स शाप पर 2 किलो 100 ग्राम सोना लूट कांड का मुख्य आरोपित विष्णु सोनू उर्फ सैम को खन्ना पुलिस ने पकड़ लिया है। सैम की एक गर्ल फ्रेंड खन्ना के कोट चौंकी के पास एक गांव की है जिसके साथ वह लिव-इन रिलेशनशिप में रहता है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 05:00 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 05:00 PM (IST)
गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा सोना लूटकांड का मुख्य आरोपित काबू
गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा सोना लूटकांड का मुख्य आरोपित काबू

जागरण संवाददाता, खन्ना

loksabha election banner

30 जनवरी को लुधियाना की कुम्हार मंडी में ज्वेलर्स शॉप पर 2 किलो 100 ग्राम सोना लूटकांड के मुख्य आरोपित विष्णु सोनू उर्फ सैम को शुक्रवार को खन्ना पुलिस ने पकड़ लिया है। सैम की एक गर्लफ्रेंड खन्ना के कोट चौंकी के पास एक गांव की है, जिसके साथ वह लिवइन रिलेशनशिप में रहता है। लॉकडाउन खुलने पर वह उसके पास आया और रास्ते में ही पुलिस ने पकड़ लिया।

इस दौरान आरोपित सैम से पुलिस ने एक .315 बोर की पिस्तौल सहित चार कारतूस भी बरामद किए हैं। इस बारे में आरोपित के खिलाफ सदर थाना में आ‌र्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

सूत्रों के अनुसार सैम लूट की वारदात के बाद लगभग चार माह से कहीं बाहर फरार हो गया था। फिर बाद में लॉकडाऊन के चलते वह वहीं फंस गया। इसकी जानकारी लुधियाना और खन्ना पुलिस को थी। यही कारण है कि पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड के घर के आसपास नजर रखी हुई थी। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि सैम अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आ रहा है। इस पर एसएचओ सदर जसपाल सिंह की अगुआई में मोहनपुर के पास नाकाबंदी कर उसे काबू कर लिया गया।

एसएचओ जसपाल सिंह ने स्वीकार किया है कि खन्ना के गांव की एक महिला के साथ सैम लिवइन रिलेशनशिप में था। उन्होंने बताया कि मूल रूप से सैम लुधियाना के गणेश नगर का रहने वाला है।

-----------------

सोने का सुराग लगने की उम्मीद हालांकि, लुधियाना पुलिस ने लूटकांड के आरोपितों में से दो को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उनके कब्जे से लूटा गया सोना बरामद नहीं हुआ था। पुलिस को संदेह है कि लूटा गया सोना सैम के पास ही है। जानकारी के अनुसार सीआइए लुधियाना की एक टीम ने भी सैम की तलाश में खन्ना में दबिश दी थी। मगर, वह उनके हाथ नहीं लगा था। एसएचओ जसपाल सिंह ने कहा कि सैम से पूछताछ की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.