महादेव सेवा दल ने किया मुक्तेश्वर धाम में पूजन
महादेव सेवा दल ने शिवरात्रि पर्व पर निकाले ड्रा के माध्यम से दो भाग्यशाली भक्तों को अमरनाथ हवाई यात्रा पर खर्च होने वाली 21-21 हजार की राशि भेंट की।
संस, लुधियाना : महादेव सेवा दल ने शिवरात्रि पर्व पर निकाले ड्रा के माध्यम से दो भाग्यशाली भक्तों को अमरनाथ हवाई यात्रा पर खर्च होने वाली 21-21 हजार की राशि भेंट की। मुक्तेश्वर मुक्ति धाम चहलां में सादगी से आयोजित समारोह में दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा ने विधानसभा पूर्वी के टिब्बा रोड की परमजीत कौर और नीलम रानी को ड्राफ्ट भेंट कर बधाई दी। इससे पूर्व श्रावण मास के चौथे सोमवार को विधानसभा पूर्वी के सेक्टर-32 स्थित संगठन मुख्यालय से विधिवत पूजन के साथ सदस्य जयघोष करते हुए मुक्तेश्वर धाम के लिए रवाना हुए। वहां पंडित सुरेश गुरु ने मंत्रोच्चारण के बीच भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन करवाया।
चेतन बवेजा ने कहा कि भोलेनाथ की इच्छा अनुसार भाग्यशाली भक्तों को यात्रा खर्च के बराबर राशि भेंट की है। नीलकंठ महादेव मंदिर (महंतों का मंदिर) सभा के अध्यक्ष बूटी राम और बलदेव राज भोला ने दल प्रमुख चेतन बवेजा की तरफ से भोलेनाथ के नाम के प्रचार की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन धर्म प्रचार के साथ साथ जरूरतमंदों की मदद करके मानव प्रेम का प्रमाण दे रहा है। परमजीत कौर और नीलम रानी ने राशि को भगवान भोलेनाथ का प्रसाद बताते हुए कहा कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को इतनी बड़ी राशि मिलना भोलेनाथ की अपार कृपा का प्रतीक है। मौके पर जतिन्द्र दुग्गल, पंकज गिल्हौत्रा, बन्नी बवेजा, राजकुमार गुप्ता, योगेश सैनी, अजय अरोड़ा, बलदेव भोला, कर्ण अग्रवाल, विवेक रावला, सुरेश खन्ना, वासु गर्ग, तरुण कुमार, सतीश शर्मा, प्रदीप मितल, सुभाष शर्मा, सुरिन्द्र बावा, शीला वर्मा, प्रेम लता, आशा कुमारी शामिल थे।