माछीवाड़ा ब्लॉक समिति चेयरमैन व उप चेयरमैन के नाम पर आज लगेगी मुहर
हलका समराला अधीन पड़ते माछीवाड़ा ब्लाक के 116 गांवों में से 16 ब्लाक समिति मैंबर चुने गए थे।
संवाद सहयोगी, श्री माछीवाड़ा साहिब : हलका समराला के अधीन पड़ते माछीवाड़ा ब्लॉक के 116 गांवों में 16 ब्लॉक समिति मेंबर चुने गए थे जिन में से 13 कांग्रेस समर्थक और 3 शिरोमणि अकाली दल के हैं। ब्लॉक समिति के चेयरमैन और उप चेयरमैन के पद की नियुक्ति हेतु सरकार द्वारा कुछ दिन पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया था कि चेयरमैन का पद जनरल महिला के लिए जबकि उप चेयरमैन जनरल पुरुष के लिए आरक्षित कर दिया गया है।
ब्लॉक समिति चेयरमैन और उप चेयरमैन पद का चुनाव आज 28 अगस्त दोपहर 1 बजे माछीवाड़ा समिति दफ्तर में रखा गया है जहंा चुने गए 16 ब्लॉक समिति मेंबर शपथ ग्रहण करने के उपरांत अपने पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। माछीवाड़ा ब्लॉक समिति के चेयरमैन और उप चेयरमैन तो कांग्रेस समर्थक बनना तय है क्योंकि 16 में से 13 मेंबर कांग्रेरी हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के 13 ब्लॉक समिति सदस्यों की एक मीटिग विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों के साथ हुई जहां सभी सदस्यों ने अपने विधायक को अधिकार दिए कि वह जिसको चाहे उसे यह पद दें। चेयरमैन पद : तीन सदस्य दौड़ में, सिमरनजीत सबसे मजबूत
कांग्रेस के 13 ब्लॉक समिति सदस्यों में 3 महिलाएं हैं जिनमें से एक को चेयरमैन का पद मिलेगा। चेयरमैन के पद के लिए सबसे मुख्य दावेदार कांग्रेस नेता सुखजिदर सिंह मान की पत्नी सिमरनदीप कौर मानीं जा रहीं हैं। सिमरनदीप कौर मान ब्लॉक प्वात जोन से ब्लॉक समिति मेंबर हैं। वह पढ़ी-लिखी हैं और उम्मीद की जा रही है कि विधायक ढिल्लों कल इस पद के चुनाव दौरान इनके नाम पर मुहर लगा सकते हैं। इस के अलावा एक ओर कांग्रेसी महिला नेता इस पद की दौड़ में हैं। उप चेयरमैन पद : झड़ौदी के नाम पर लग सकती है मुहर
उप चेयरमैन पद जनरल वर्ग पुरुष के लिए आरक्षित है। सबसे मजबूत दावेदार ब्लॉक समिति जोन पंजगराईआं से चुनाव जीते कांग्रेस नेता सुखप्रीत सिंह झड़ौदी हैं। सुखप्रीत सिंह झड़ौदी ने दूसरी बार लड़े गए चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की थी। हलका विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों द्वारा इस पद के लिए लगभग सुखप्रीत सिंह झड़ौदी के नाम पर मोहर लगाया जाना लगभग तय बताया जा रहा है। विधायक ढिल्लों द्वारा चेयरमैन और उप चेयरमैन दो पदों के लिए आज 28 अगस्त को ब्लाक समिति दफ्तर में चुनाव दौरान नामों का ऐलान किया जायेगा जिस के बाद पता लगेगा कि यह ताज किसके सिर सजेगा।