उत्सव में बदला मां बगलामुखी धाम : प्रवीण चौधरी
मनुष्य को भी सत्यावादी बनना चाहिए जब कोई जन अपने सच्चे मन से अपनी आत्मा प्राण ओर अपने सारे सामर्थ को अपनाता है ईश्वर उसका साथ देता है यज्ञ भी ईश्वर का रुप है जिसका सच्चे मन से अनुसरण करने से सुख व शांति का अहसास होता है। यह उक्त विचार मां बगलामुखी धाम में चल रहे 205 घंटे के अखंड महायज्ञ के तीसरे दिन योगी सत्यानाथ म. ने व्यक्त किए।
संस, लुधियाना :
मनुष्य को भी सत्यवादी बनना चाहिए। जब कोई जन सच्चे मन से अपनी आत्मा, प्राण और अपने सारे सामर्थ को अपनाता है, ईश्वर उसका साथ देता है, यज्ञ भी ईश्वर का रूप है, जिसका सच्चे मन से अनुसरण करने से सुख व शांति का अहसास होता है। यह बात मां बगलामुखी धाम में चल रहे 205 घंटे के अखंड महायज्ञ के तीसरे दिन योगी सत्यानाथ ने व्यक्त किए। माता महेश रानी ने कहा कि अखंड महायज्ञ योगी सत्यानाथ की देन है, जिनकी बदौलत लाखों भक्त आकर आहुतियां डाल अपनी सुख व शांति की मंगलमय कामना कर रहे है। इस अवसर पर एडीशनल डायरेक्टर जनरल फॉरेन ट्रेड इंडिया आर पी गोयल, मंजहत स्वामी फाजिल्का सहित काफी संख्या में भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां डाली।
धाम सेवक प्रवीण चौधरी व मंजीत छतवाल ने कहा कि तीन दिनों के बीच मां बगलामुखी धाम उत्सव की शक्ल ले चुका है। उन्होंने कहा कि योगी सत्यानाथ की अध्यक्षता में चल रहे अखंड महायज्ञ की परंपरा जो चल पड़ी है वह अति सराहनीय है। यज्ञ हमारी हिदू संस्कृति का अभिन्न अंग है। इसमें सभी को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर जितेंद्र सूद, सुनील महाजन, रमन घई, अमित मखीजा, सुनील गेरा, पुरुषोत्तम चौधरी, कृष्णु ठाकुर, सुनील हांडा, डूंगर सिंह, विक्रम सिंह (सरताज नमकीन), हुकम सिंह (बीकानेर मिष्ठान), राजेंद्र साही, सुधीर महाजन, योगेश सिगला, गौरव कालिया, सुनील पासी, राकेश पासी, हरेंद्र साही, रविदर वालिया, गौतम सचदेवा, नीलेश मुंदारा, राज सोलंकी, नरेंद्र महाजन, गौरव कालिया, आदित्य गुप्ता, अरुण चांदना, हरमोहन मल्होत्रा, रोहित शर्मा, सतविदर ठाकुर, संदीप सूद, जतिन सूद, तेजेंद्र मिगलानी, वेद लुथरा, आशुतोष गुप्ता, रमन शर्मा, नितेश सूद, समीर भक्कू, वरुण शर्मा, रमेंद्र गंगी, सोमनाथ शर्मा, नरेश शर्मा, तुषार बांसल, कर्ण शर्मा आदि शामिल थे।