Move to Jagran APP

लुधियाना में यूथ अकाली दल का अनोखा प्रदर्शन, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ दौड़ाए रिक्शा

लुधियाना यूथ अकाली दल प्रधान गुरदीप गोशा ने कहा कि रिक्शा चलाना किसी मुख्यमंत्री का काम नहीं है। मुख्यमंत्री चन्नी बताएं कि कितने अस्पताल खोले गए हैं कांग्रेस राज में कितने कालेज बने कितने नए स्कूल बने। यह बताने के बजाय सीएम लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 03:39 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 09:11 PM (IST)
लुधियाना में यूथ अकाली दल का अनोखा प्रदर्शन, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ दौड़ाए रिक्शा
लुधियाना में सीएम चन्नी का बुत रिक्शा पर रखकर विरोध करते हुए यूथ अकाली दल नेता।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। युवा अकाली दल ने सूब की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध अनोखा प्रदर्शन किया। यूथ अकाली दल प्रधान गुरदीप गोशा मुख्यमंत्री चन्नी के पुतले के साथ रिक्शा दौड़ करवाते नजर आए। गोशा ने कहा कि आज दुनिया में राकेट साइंस की बात की जा रही है। विज्ञानी चांद और मंगल पर कालोनी बसाने की बाते कर रहे हैं। इसके उलट पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी रोजाना नए ड्रामे कर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। उन्हें पंजाब की प्रगति पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

loksabha election banner

गोशा ने कहा कि रिक्शा चलाना किसी मुख्यमंत्री का काम नहीं है। मुख्यमंत्री चन्नी बताएं कि कितने अस्पताल खोले गए हैं, कांग्रेस राज में कितने कालेज बने, कितने नए स्कूल बने, कितने लोगों को रोजगार मिला, कितना कारोबार बढ़ा। यह सब बताने के बजाय वे लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गोशा ने कहा कि न ही बिजली के रेट कम हुए और न ही रेत का भाव कम हुआ। न कोई नया कॉलेज, स्कूल, अस्पताल बना। सड़कों को बुरा हाल है। नए पुल भी नहीं बने हैं। सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाया। आज पंजाब की जनता अपने पांच साल का हिसाब मांगती है पर मुख्यमंत्री अपने रंग में अपना और लोगो का मनोरंजन कर रहे हैं। अब लोग कांग्रेस की बातों में नही आएंगे।

प्रदर्शन में साउथ हलके के प्रधान गगनदीप सिंह गियासपुरा, हरमनप्रीत सिंह अर्नेजा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,नवीन अग्रवाल, संजीव कुमार, युवा अकाली दल कमल अरोड़ा, गुरदेव सिंह मरजारा, तरनदीप सिंह सनी, टिंकू दिलावर, युवराज सिंह मेकी, तजिंदर सिंह सोनू, विशाल त्यागी, अमरजीत सिंह कलसी, हरजीत सिंह बॉबी, गौरव ढींगरा, मनजोत सिंह रॉबिन, मनजीत सिंह, तुषारदीप सिंह बाबी, प्रभजीत सिंह अमृत, राजन, गगनदीप सिंह विंकल परमिंदर सिंह गुजराल, करणवीर सिंह दुगरी, मनविंदर सिंह, मनिंदर सिंह इनमी, चरणप्रीत सिंह अमरजोत, जसप्रीत सिंह, अमन सैनी, दविंदर सिंह शान, गगनदीप सिंह सेठी, चतरवीर सिंह, इंद्रपाल सिंह सोढ़ी, जपजोत सिंह, बलजिंदर सिंह भंगू, सुनील भट्टी, गुरप्रीत सिंह, गुरी सिंह, निर्भाई सरबजीत सिंह खालसा, सुखजिंदर सिंह, मोहित अरोड़ा, ललित कुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.