लुधियाना में सजा काट रही महिला कैदी पैरोल पर घर आकर जेल नहीं लौटी, केस दर्ज
अविनाश मान को 10 फरवरी 2021 को सब जेल मलेरकोटला में हाजिर होने का आदेश दिया गया था। इस संबंध में उसे बकायदा ईमेल करके जानकारी भी दी गई लेकिन वह वापस जेल नहीं पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जगराओं, जेएनएन। आपराधिक केस में केंद्रीय जेल में 2 वर्ष की सजा काट रही महिला पैरोल पर घर आने के बाद वापस जेल नहीं पहुंची। उसकी फरारी के बाद सुपरिंटेंडेंट केंद्रीय जेल अमृतसर की शिकायत पर महिला के खिलाफ थाना सिटी जगराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सब इंस्पेक्टर कमलजीत कौर ने बताया कि सुपरिंटेंडेंट अमृतसर ने दी सूचना में कहा कि अविनाश कौर मान को पीएस कालिका सीजेएम लुधियाना की अदालत के आदेश के आदेश पर 24 फरवरी, 2020 से दो वर्ष की सजा काट रही थी। वह 13 अक्टूबर, 2020 को 6 सप्ताह के लिए पैरोल पर घर आई थी। कोरोना महामारी के चलते कैदियों की छुट्टी और बढ़ा दी गई थी। अविनाश मान को 10 फरवरी, 2021 को सब जेल मलेरकोटला में हाजिर होने का आदेश दिया गया था। इस संबंध में उसे बकायदा ईमेल करके जानकारी भी दी गई लेकिन अविनाश मान वापस जेल नहीं पहुंची। जेल सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर अविनाश मान निवासी सिटी एंक्लेव बारेवाल रोड, लुधियाना के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की गई है।