Move to Jagran APP

लुधियाना में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, अवैध संबंध बनने के बाद रास्ते से हटाया

रणजीत सिंह की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ की है। पहले थाना जोधा में धारा 174 की कार्रवाई की गई थी। अब यह मामला कत्ल का बन गया है। पुलिस ने पिता सुखदेव सिंह के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 21 Apr 2021 12:00 PM (IST)Updated: Wed, 21 Apr 2021 12:00 PM (IST)
लुधियाना में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, अवैध संबंध बनने के बाद रास्ते से हटाया
गांव पमाल के रणजीत की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ की है।

जगराओं, (लुधियाान), जेएनएन। 14 अप्रैल को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बीआरएस नगर के चौकीदार सुखदेव सिंह के बेटे रणजीत सिंह की संदिग्ध हालात में मौत में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि रणजीत की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ की है। पहले थाना जोधा में धारा 174 की कार्रवाई की गई थी। अब यह मामला कत्ल का बन गया है। पुलिस ने पिता सुखदेव सिंह के बयान पर पत्नी गगनदीप, उसके प्रेमी रघुवीर सिंह निवासी गांव कैले बांदर जिला बठिंडा के खिलाफ थाना जोधा में कत्ल के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों घर से फरार हैं।

loksabha election banner

एसआइ अमृतपाल सिंह के अनुसार सुखदेव सिंह निवासी गांव पमाल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके दो लड़के रणजीत सिंह (35) और बलविंदर सिंह (33) हैं। दोनों शादीशुदा हैं। रणजीत सिंह लक्कड़ का कारीगर था। उसकी शादी गगनदीप कौर निवासी गांव बसियां के साथ हुई थी। वह रणजीत के साथ रहता था और बलविंदर उनसे अलग रहता था। रणजीत सिंह की मौत 14 अप्रैल को घर में ही हुई थी।

पत्नी के बन गए थे रिश्तेदार के लड़के से अवैध संबंध

बाद में हमें पता चला कि रणजीत की पत्नी गगनदीप के उनकी साली के लड़के रघुवीर सिंह के साथ अवैध संबंध थे। वह 13 -14 अप्रैल की दरमियानी रात को गांव पमाल में उनके घर उनकी गैरमौजूदगी में आया था। रणजीत को पत्नी गगनदीप ने कोई नशीली दवा देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद रघुवीर के साथ मिलकर उसका गला दिया। बेहोशी की हालत में उसमें मुंह पर वार करके उसका कत्ल कर दिया। रघुवीर करने के बाद अपनी मोटरसाइकिल पर वहां से चला गया। जब मैंने बहू गगनदीप से रणजीत की मौत के बारे में पूछा तो वह टालमटोल करने लगी। 16-17 अप्रैल की रात को गगनदीप अपने प्रेमी रघुवीर के साथ उसकी मोटरसाइकिल पर बैठकर घर से चली गई।

यह भी पढ़ें - खौफनाक मर्डर से दहला पटियाला, जिला बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन की पत्नी की बेदर्दी से हत्या

यह भी पढ़ें - सैंपलिंग के तीन-चार दिन बाद भी नहीं मिल रही रिपोर्ट, लुधियाना में कोरोना कैरियर बनकर घूम रहे लोग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.