Move to Jagran APP

Punjab Weather Alert: आसमान में छाए रहेंगे बादल, 21 से तीन दिन तक तेज हवाओं के साथ बारिश

Punjab Weather Alert पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी को सकती है। गेहूं की फसल पकने के करीब है ऐसे में बारिश किसानों को परेशान कर सकती है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 19 Mar 2021 10:40 AM (IST)Updated: Fri, 19 Mar 2021 10:40 AM (IST)
Punjab Weather Alert: आसमान में छाए रहेंगे बादल, 21 से तीन दिन तक तेज हवाओं के साथ बारिश
लुधियाना में 21 मार्च तक आसमान बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। सांकेतिक फोटो

लुधियाना, जेएनएन। सूबे में मौसम का मिजाज शुक्रवार 21 मार्च से बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी को सकती है। गेहूं की फसल पकने के करीब है ऐसे में बारिश किसानों को परेशान कर सकती है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च से तेज हवाओं के साथ तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है। ऐसे में किसानों की मुश्किल और बढ़ सकती है। खेतों में पककर तैयार खड़ी और पकने के कगार पर पहुंच चुकी फसल को नुकसान हो सकता है। तेज हवा चलने से पकी हुई फसल के गिरने का खतरा बढ़ जाएगा। मौसम के मिजाज को भांपते हुए वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वे अब फसल को पानी न दें।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें - दिल्ली में आज साइकिल के 500 नए माडल लांच करेंगी लुधियाना की कंपनियां, बंपर आर्डर मिलने की उम्मीद

लुधियाना में छाए बादल, दोपहर तक बारिश के आसार

शुक्रवार की सुबह की शुरुआत लुधियाना में बादलों से हुई।रोजना की तरह धूप नहीं दिखी। आसमान पर काले घने बादलों का डेरा था। हवा भी चल रही थी। जिससे लोगो को गर्मी से राहत रही। बादलों का मिजाज कुछ ऐसा लग रहा था, जैसे अभी बरस पड़ेंगे। बादलों और मौसम के बदले मिजाज को देखकर लोग खुश थे। वहीं दूसरी तरफ किसानों की चिंता बढ़ गई। क्योंकि बादल अगर अब बरसे तो उनकी पकी हुई फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज और कल पंजाब के ज्यादातर शहरों में बादल छाएँ रहने और 21 से बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें - लुधियाना प्रशासन के सख्त आदेश- कर्फ्यू में बाहर दिखे तो दर्ज होगी FIR, भीड़ पर नजर रखेगा फ्लाइंग स्क्वायड

यह भी पढ़ें - बुआ के लड़के से हुआ प्यार, महिला ने पति को मारने के लिए करवाया काला जादू; उसके बाद जो हुआ.. पुलिस भी हैरान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.