Ludhiana weather update : लुधियाना में दो हफ्ते से नहीं निकली धूप, आज बारिश के आसार
Today Ludhiana Weather News Update लुधियाना में पिछले दो हफ्तों से धूप नहीं निकली और बादल डटे हुए हैं। बादलों के साथ हवा भी चल रही थी। जिससे सिहरन पैदा हो रही थी। खासकर जो लोग सड़कों पर थे वे ठंड से परेशान दिखे।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में पिछले दो हफ्तों से धूप नहीं निकली और बादल डटे हुए है। जिससे आम लोग अब परेशान होने लगे हैं। मंगलवार को भी सुबह बादल छाए रहे और मौसम का मिजाज ऐसा बना हुआ है, जैसे कभी भी बारिश शुरू हो जाएगी। बादलों के साथ हवा भी चल रही थी। जिससे सिहरन पैदा हो रही थी। खासकर, जो लोग सड़कों पर थे, वे ठंड से परेशान दिखे। राहगीर ठिठुरते हुए दिखे। सुबह पारा 7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स 121 के स्तर पर था। दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो आज दोपहर में बादल बरस सकते हैं। शहर में कहीं हल्की, तो कही सामान्य बारिश हो सकती है। जिससे ठंड में और इजाफा होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल भी बादल छाए रह सकते हैं।
पंजाब को अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत
राज्य के कई जिलों मे सोमवार को भी बादल छाए रहे। सुबह के समय कोहरा छाया रहा है। इससे दिनभर कड़ाके की ठंड रही। फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट व कपूरथला में भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मोगा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी।
जिला न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
फिरोजपुर 5 13
फरीदकोट 5 18
कपूरथला 5 18
मोगा 6 13
बठिंडा 6.4 11.8
बरनाला 7 18
रूपनगर 8 12
फाजिल्का 8 14
संगरूर 8 17
नवांशहर 8 17
गुरदासपुर 8.1 16.1
पटियाला 8.3 12.7
होशियारपुर 8.7 19
पठानकोट 9 11
अमृतसर 9 12
जालंधर 9 11.9
लुधियाना 9.2 12.6