Ludhiana Weather Forecast ः लुधियाना में बारिश शुरू, ठंडी हवाएं चलने से मौसम हुआ सुहावना
Ludhiana Weather Forecast लुधियाना में शुक्रवार को जमकर बादल बरसे। सुबह साढ़े तीन बजे से चार बजे के बीच तेज हवाओं के बीच बारिश हुई तो ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो आज पूरा दिन बादल रहेंगे। दिन में एक दो बार बादल बरस सकते हैं।
लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Weather Forecast लुधियाना में शुक्रवार को जमकर बादल बरसे। सुबह साढ़े तीन बजे से चार बजे के बीच व 8:40 के करीब तेज हवाओं के बीच बारिश हुई तो ठंड बढ़ गई। उसके बाद भी मौसम के मिजाज नरम ही रहे। बरसने के बाद भी बादल डटे रहे।
सुबह साढ़े आठ बजे तक भी शहर काले घने बादलों की गिरफ्त में रहा। ठंड का अहसास बढ़ गया, जो कि पिछले तीन हफ्तों से गर्मी पड़ने की वजह से कम हो गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो आज पूरा दिन बादल रहेंगे। दिन में एक दो बार बादल बरस सकते हैं। जिससे तापमान में कमी आएगी। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश भर में बादल छाने का आशंका जताई थी।
वहीं वीरवार को महानगर में गर्मी ने जोर पकड़ा था। तापमान पसीने छुड़ाने लगा था। बुधवार को भी सुबह नौ बजे ही पारा 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार पारा 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लेकिन शुक्रवार सुबह हुई बारिश से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। लोगों ने गर्मी से राहत ली।
फरवरी में 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था तापमान
मौसम विभाग की प्रमुख डा. प्रभजोत कौर सिद्धू का कहना कि 51 साल में पहली बार ऐसा हुआ है, जब फरवरी में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वर्ष 1970 से 2020 तक कभी शहर का तापमान 30 डिग्री के पार नहीं गया था। आमतौर पर मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें