Ludhiana Weather Forecast : लुधियाना में सुबह पारा 26 डिग्री पर पहुंचा, दिन में गर्मी और बढ़ेगी
लुधियाना में शुक्रवार को सुबह गर्मी ने फिर से तेवर दिखाए। पिछले तीन दिनों तक बादलों की वजह से मौसम सुहावना रहा। गर्मी से राहत रही थी। मौसम विभाग की माने तो आज दिन में गर्मी अधिक रहेगी। लोगों को गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में पिछले तीन दिनों तक बादलों की वजह से मौसम सुहावना रहा। गर्मी से राहत रही। लेकिन शुक्रवार सुबह गर्मी ने फिर से तेवर दिखाए। सुबह ही पारा 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस दौरान हवा भी बन्द थी। जिसके चलते धूप की चुभन महसूस हो रही थी। मौसम विभाग की माने तो आज दिन में गर्मी अधिक रहेगी। लोगों को गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें- परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में लुधियाना की प्रतिभा से बोले पीएम मोदी- बच्चों पर न डालें अपने सपनों का बोझ
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। गर्मी के माैसम में लाेग घराें से बाहर कम ही निकल रहे हैं। पंजाब में काेराेना के चलते भी बाजाराें में लाेग कम ही आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह आसामान साफ रहेगा। आने वाले दिनाें में माैसम में बदलाव की संभावना है। 28 मार्च को पहली बार 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जोकि पिछले 50 वर्षों में पहली बार था।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने बनाया मोर्चा, व्हाट्सअप ग्रुपों में वायरल हुए पोस्टर
वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण बदलेगा माैसम
मौसम विशेषज्ञों डा. प्रभजोत का कहना है कि वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस दौरान धूप भी निकलेगी, लेकिन तापमान में कमी आएगी।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें