Ludhiana Weather Forecast ः लुधियाना में 51 साल में पहली बार फरवरी में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार
Ludhiana Weather Update लुधियाना में लगातार दूसरे दिन तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। फरवरी में मार्च व अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक था।
लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Weather Update लुधियाना में फरवरी में मौसम ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। लगातार दूसरे दिन लुधियाना का तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। फरवरी में मार्च व अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। पिछले कुछ दिन से अप्रत्याशित रूप से बढ़े तापमान से मौसम विज्ञानी भी हैरान हैं। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक था। सामान्य तौर पर फरवरी के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता था।
पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मौसम विभाग की प्रमुख डा. प्रभजोत कौर सिद्धू का कहना कि 51 साल में पहली बार ऐसा हुआ है, जब फरवरी में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वर्ष 1970 से 2020 तक कभी शहर का तापमान 30 डिग्री के पार नहीं गया था। आमतौर पर मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है।
दिन अधिकतम तापमान
मंगलवार 30.2
बुधवार 30.2
वीरवार 30.2
शुक्रवार 32
पिछले दस साल में 26 जनवरी को शहर का अधिकतम तापमान
वर्ष अधिकतम तापमान
2011 19.8
2012 21.0
2013 23.4
2014 22.8
2015 21.6
2016 28.0
2017 25.2
2018 24.5
2019 22.2
2020 25.2
गेहूं की फसल के लिए सही नहीं
तापमान में अचानक बढ़ोतरी गेहूं की फसल के लिए सही नहीं है। गेहूं के लिए जितना तापमान कम रहे उतना बेहतर होता है। इस समय गेहूं के दाने की ग्रोथ हो रही है। तापमान बढ़ने से दाना पकना शुरू हो जाएगा और उसका साइज सही नहीं होगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें