Ludhiana Weather Forecast : लुधियाना में एक हफ्ते बाद फिर लौटी धुंध, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
Ludhiana Weather Forecast लुधियाना में एक हफ्ते बाद धुंध से फिर से दस्तक दे दी है। सुबह के समय विजिबिलिटी 20 से 50 मीटर तक हो गई है। हालांकि दोपहर को हल्की धूप निकलने से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। शाम को ठंडी हवाएं ठिठुरन को बढ़ा देंगी।
लुधियाना, जेएनएन। सूबे में एक हफ्ते बाद धुंध ने फिर से दस्तक दी है। सुबह के समय विजिबिलिटी 20 से 50 मीटर तक रही। हालांकि दोपहर को हल्की धूप निकलने से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। शाम को ठंडी हवाएं फिर से ठिठुरन बढ़ा देंगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को सुबह के समय धुंध रहेगी।
इससे पहले शुक्रवार को लुधियाना में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वीरवार को धुंध अधिक होने के कारण वीरवार को फिर दिल्ली से लुधियाना आने वाली फ्लाइट रद कर दी गई। लुधियाना में फ्लाइट को उड़ान भरने और उतरने के लिए कम से कम 1.5 किलोमीटर की विजिबिलिटी की जरूरत होती है। इस फ्लाइट से 35 यात्रियों को दिल्ली से लुधियाना आना था जबकि 30 यात्रियों ने लुधियाना से दिल्ली जाने के लिए टिकट बुक करवाई थी।
कम विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट रद
वीरवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी की मात्र 95 प्रतिशत तक पहुंच गई जबकि शाम को नमी 89 प्रतिशत रही। विजिबिलिटी मात्र 1.2 किलोमीटर थी। दोपहर एक बजे तक एलायंस एयर ने मौसम ठीक होने का इंतजार किया जिसके बाद फ्लाइट को दिल्ली से ही रद कर दिया गया। शनिवार को भी फ्लाइट का आना विजिबिलिटी पर निर्भर करेगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें