लुधियाना में मारपीट की घटनाओं में दो घायल, 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
लुधियाना में विभिन्न जगहों पर हुई मारपीट की घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।
लुधियाना, जेएनएन। विभिन्न जगहों पर हुई मारपीट की घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।
थाना सदर पुलिस ने एसबीएस नगर निवासी प्रीत सिंह की शिकायत पर धांधरां रोड के एसबीएस नगर निवासी अंकित, मलकीत सिंह, राजन धुड़िया, सोनू पकोड़ा, माणकवाल की स्टार कालोनी निवासी नितिन तथा सूरज के खिलाफ केस दर्ज किया। उसने बताया कि 10 अप्रैल की दोपहर वो अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम के लिए जा रहा था। जैसे ही वो धांधरां रोड स्थित खालसा डेयरी के पास पहुंचा। उसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।
थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने डाबा रोड के न्यू शिमला पुरी की गली नंबर 19 निवासी दलजीत सिंह की शिकायत पर कोट मंगल सिंह के मेन बाजार निवासी राजा, माेनू, घड़ियाल तथा उनके अज्ञात साथी पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 17 अप्रैल की शाम 5 बजे वो ईटां वाले चौक स्थित पंप से मोटरसाइकिल में तेल भरवाने के लिए गया था। वहां पहुंचे आरोपितों से पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गए।
यह भी पढ़ेंः लुधियाना में गेहूं काट रही बागवानी विभाग की लेबर पर हमला
लुधियाना। लाडोवाल सीड फार्म स्थित बागवानी विभाग में गेहूं की कटाई कर रहे स्टाफ तथा लेबर पर एक दर्जन से ज्यादा हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। वहां काम कर रहे स्टाफ मेंबर तथा लेबर ने भाग कर अपनी जान बचाई। आरोपितों ने वहां तैनात चौकीदार सुरजीत सिंह तथा बलविंदर सिंह को जान से मारने की धमकियां दी और फरार हो गए। अब थाना लाडोवाल पुलिस ने सोनिया, लखविंदर सिंह उर्फ लखू, शमशेर सिंह तथा उनके 10 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि उक्त केस फुलांवाल की मोती बाग कालोनी निवासी अजीतपाल सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि वो लाडोवाल सीड फार्म के बागवानी विकास सेंटर में बागवानी विकास अफसर के पद पर तैनात है। 19 अप्रैल को बागवानी विभाग की जमीन पर बीजी गई गेहूं की फसल काटी जा रही थी। रात 11 बजे कटाई को रोकने के इरादे से आरोपितों ने वहां काम कर रहे स्टाफ तथा लेबर के लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हरपाल सिंह ने कहा कि आरोपितों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।