Move to Jagran APP

व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से की मुलाकात, भ्रष्ट GST अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

व्यापारियों ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने एक सप्ताह के भीतर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

By Vikas KumarEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 01:58 PM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 02:35 PM (IST)
व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से की मुलाकात, भ्रष्ट GST अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से की मुलाकात, भ्रष्ट GST अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

लुधियाना, जेएनएन। भ्रष्टाचारी जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ व्यापार बचाओ मोर्चा (बीबीएम) के सदस्यों ने कॉरपोरेट मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात की। व्यापारियों ने मंत्री ठाकुर और सुखबीर सिंह बादल को ज्ञापन भी सौंपा।

loksabha election banner

व्यापारियों ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने एक सप्ताह के भीतर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नई दिल्ली में अनुराग ठाकुर और सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात करने वाले व्यापार बचाओ मोर्चा (बीबीएम) के प्रतिनिधिमंडल में गुरदीप सिंह गोशा, विनीत हांडा, विनोद जैन नवीन जैन, लकी शर्मा, गोपी भंडारी, नवल जैन, सुनील टंगरी, राजिंदर सिंह तारा,राजीव शर्मा, पवन मल्होत्रा शामिल थे।

व्यापारियों ने कहा कि कंद्रीय मंत्री ठाकुर और सुखबीर सिंह बादल को जीएसटी अधिकारियों की भ्रष्ट प्रथाओं के बारे में सूचित किया है। उन्होंने सबूतों के साथ पुलिस को शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन इस संदर्भ में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। व्यापारियों ने कहा कि मंत्री ठाकुर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि कोई भी अधिकारी व्यापारियों को परेशान नहीं करेगा। वहीं सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिअद और भाजपा हमेशा व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ खड़ी है। भ्रष्ट अधिकारियों को व्यापारियों को परेशान करने की अनुमति नहीं देते हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.