Ludhiana Today 21st Nov 2021: मेधा पाटेकर आज लुधियाना आएंगी, जानिए और क्या खास है नगर में आज
नर्मदा बचाओ आंदोलन की प्रमुख मेधा पाटेकर रविवार को लुधियाना आएंगी और सतलुज बचाओ-पंजाब बचाओ अभियान में शामिल होंगी। सतलुज दरिया का दौरा करने के अलावा वह वृक्ष लगाने के अभियान में भी शामिल होंगी। रविवार को यूथ फेस्टिवल का अंतिम दिन होगा।
जासं, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 22 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।
सतलुज बचाओ, पंजाब बचाओ आंदोलन में शामिल होंगी मेधा पाटेकर
नर्मदा बचाओ आंदोलन की प्रमुख मेधा पाटेकर रविवार को लुधियाना आएंगी और सतलुज बचाओ-पंजाब बचाओ अभियान में शामिल होंगी। सतलुज दरिया का दौरा करने के अलावा वह वृक्ष लगाने के अभियान में भी शामिल होंगी। वर्धमान चौक के पास ग्रीन पार्क में विचार चर्चा में शामिल होंगी।
यूथ फेस्टिवल- छात्राएं मचाएंगी धमाल
यूथ फेस्टिवल की अपनी ही रौनक होती है और जब यह फेस्टिवल शुरू होता है तो किसी बडे़ सेलिब्रेशन से कम नहीं होता। होस्ट कालेज जहां यूथ फेस्टिवल के दौरान विभिन्न कालेजों से आए प्रतिभागी विद्यार्थियों और स्टाफ के वेलकम एवं सेवा में लगा रहता है, वहीं विद्यार्थियों और दूसरे कालेजों के स्टाफ का काफी समय बाद एक मंच ऐसा मिलता है, जहां वह पुराने दिनों की गपशप के लिए भी पल निकाल सकते हैं। रविवार को यूथ फेस्टिवल का अंतिम दिन है और सिविल लाइंस के खालसा कालेज फार वूमेन में इसका आयोजन होगा।
जैन स्थानक में कार्यक्रम
जैन समाज के चातुर्मास कार्यक्रम जारी है। एस एस जैन सभा सिविल लाइंस के तत्वाधान में जैन दीक्षा समारोह गुरु नानक देव भवन में सुबह 11.00 बजे और मुमुक्ष सृष्टि के दीक्षा महोत्सव पर जैन स्थानक सिविल लाइंस से शोभायात्रा सुबह 9.00 बजे होगी। इस मौके पर जैन समाज के संत मुनि विशेष तौर पर पहुंचेंगे और श्रद्धालुओं के बीच प्रवचन करेंगे।
अन्य धार्मिक कार्यक्रम
इस्कॉन एवं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव कमेटी की बैठक दोपहर 12.00 बजे होगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। इसके अलावा शिवरात्रि महोत्सव कमेटी मीटिंग गुडमंडी महावीर मंदिर सुबह 11.00 बजे होगी।