Ludhiana Today 12th Oct 2021 : लुधियाना में नवरात्र को लेकर होंगे कई धार्मिक आयोजन, जानिए और क्या खास है आज
लुधियाना में नवरात्र के मौके पर शहर के अलग-अलग स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। श्री रामलीला कमेटी द्वारा भगवान राम की सिंहासन यात्रा रस्म ठाकुरद्वारा नौहरिया से दोपहर 3 बजे श्री दुर्गा माता मंदिर जगराओ पुल में श्री दुर्गा सप्तशती पाठ सुबह 8.30 बजे से होगा।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज मंगलवार , 12 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।
धार्मिक कार्यक्रम
नवरात्र के मौके पर शहर के अलग-अलग स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। कई इलाकों में श्री रामलीला हो रही हैं। श्री रामलीला कमेटी द्वारा भगवान राम की सिंहासन यात्रा रस्म ठाकुरद्वारा नौहरिया से दोपहर 3 बजे, नवरात्रा उत्सव श्री दुर्गा माता मंदिर जगराओ पुल में श्री दुर्गा सप्तशती पाठ सुबह 8.30 बजे, न्यू महादेव नगर ग्यासपुरा में श्री रामलीला का मंचन रात 10 बजे, हरकृष्ण नगर ग्यासपुरा में अवध रामलीला क्लब की ओर से श्री रामलीला का मंचन रात 10 बजे और ग्यासपुरा पीपल चौक में श्री रामलीला का मंचन रात 10 बजे होगा।
जैन स्थानकों में कार्यक्रम
जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास चल रहा है। एस एस जैन स्थानक सिविल लाइंस में विशेष चातुर्मास सभा सुबह 8.30 बजे, एस एस जैन स्थानक जनता नगर में विशेष सभा सुबह 8.30 बजे और आत्म धर्म कमल हाल में नवपद ओली उत्सव सुबह 9 बजे होगा।
एजुकेशनल सेमिनार
निर्दोष स्कूल में इनर व्हील क्लब की ओर से एजूकेशनल सेमीनार सुबह 10.45 बजे होगा। सेमिनार का विषय गुड टच एंड बेड टच होगा। इसमें अपने बच्चों को कैसे सुरक्षित रखें पर चर्चा होगी। सेमिनार की मुख्य मेहमान डिप्टी कमिश्नर पुलिस डा. प्रज्ञा जैन होंगी।
-----------------
पटियाला में यह रहेगा खास
नवरात्र
छठे नवरात्र पर मंदिर श्री काली देवी में आयोजन सुबह पांच बजे।
वैक्सीनेशन
सरकारी राजिंदरा अस्पताल, सरकारी मिलिट्री अस्पताल और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर माडल टाउन में टीकाकरण सुबह नौ बजे से।
धरना
बिजली मुलाजिम मृतक आश्रित संघर्ष कमेटी का पावरकाम मुख्यालय के सामने धरना सुबह नौ बजे से।
बेरोजगार लाइनमैन यूनियन का पावरकाम मुख्यालय के सामने धरना सुबह नौ बजे से।
संकीर्तन
शिव सेना हिंदूुस्तान द्वारा श्री हनुमान चालीसा पाठ व संकीर्तन मंदिर श्री काली देवी में शाम 5 बजे
श्रीरामलीला
श्री राम लीला मैदान राघोमाजरा में श्रीरामलीला कमेटी द्वारा राम लीला का मंचन रात साढ़े आठ बजे।
जोड़ियां भट्टियां में रायल यूथ क्लब द्वारा श्रीरामलीला का मंचन रात साढ़े आठ बजे से।