Ludhiana Today 12th September 2021 : जैन समुदाय के चातुर्मास से संबंधित आज होंगे कई कार्यक्रम, जानिए और क्या खास है
जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास प्रारंभ हो गया रहा है। लुधियाना के जैन स्थानकवासियों से लेकर मंदिर मार्गियों व तेरापंथ भवन को मिलाकर 13 स्थानों में जैन संत साध्वियों की सभाएं होगी। जानिए और क्या कार्यक्रम होंगे लुधियाना में आज।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज रविवार, 12 सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है
जैन स्थानकों में चातुर्मास पर कार्यक्रम
जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास प्रारंभ हो गया रहा है। लुधियाना के जैन स्थानकवासियों से लेकर मंदिर मार्गियों व तेरापंथ भवन को मिलाकर 13 स्थानों में जैन संत साध्वियों की सभाएं होगी। एस एस जैन स्थानक सिविल लाइंस में संवत्सरी को लेकर विशेष सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक शिवपुरी में विशेष सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक जनता नगर में संवत्सरी पर सामायिक व सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक 39 सेक्टर में विशेष सभा सुबह 8.15 बजे, आत्म धर्म कमल हाल में विशेष सभा सुबह 9.00 बजे और तेरापंथ भवन में विशेष सभा सुबह 9.00 बजे होगी।
नीट की परीक्षा
राष्ट्रीय स्तर की नीट परीक्षा शहर के बीसीएम स्कूल शास्त्री नगर और इंडो कैनेडियन स्कूल में होगी। परीक्षा दोपहर 2.00 से शाम 5.00 बजे तक होगी। रायकोट में भी नीट परीक्षा का सेंटर बनाया गया है।
श्री भक्तमाल कथा
श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री भक्तमाल कथा (अष्टसखा वार्ता) का आयोजन होगा। 17 सितंबर तक यह कथा रोजाना शाम 6.00 से 8.30 बजे तक होगी। वृदावन धाम से गौवत्स श्री राधा कृष्ण महाराज कथा करेंगे।