Move to Jagran APP

Ludhiana Today 8th October 2021 : लुधियाना में ब्रेस्ट कैंसर पर कैंप सुबह 10 बजे, जानिए और क्या खास है आज

लुधियाना में चंडीगढ़ रोड स्थित हैम्प्टन होम्स लॉन में ब्रेस्ट कैंसर चेकअप कैंप सुबह 10 बजे से होगा। इसमें डीएमसीएच के डा. गुरप्रीत सिंह बराड़ और डा. संध्या सूद मरीजों की जांच करेंगी। हैम्प्टन होम्स के संजीव अरोड़ा ने बताया कि उनका मुख्य मकसद लोगों को जागरूक करना है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 08 Oct 2021 08:38 AM (IST)Updated: Fri, 08 Oct 2021 08:38 AM (IST)
Ludhiana Today 8th October 2021 : लुधियाना में ब्रेस्ट कैंसर पर कैंप सुबह 10 बजे, जानिए और क्या खास है आज
लुधियाना में आज ब्रेस्ट कैंसर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 8 अक्तूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

ब्रेस्ट कैंसर पर कैंप

चंडीगढ़ रोड स्थित हैम्प्टन होम्स लॉन में ब्रेस्ट कैंसर चेकअप कैंप सुबह 10.00 बजे से होगा। इसमें डीएमसीएच के डा. गुरप्रीत सिंह बराड़ और डा. संध्या सूद मरीजों की जांच करेंगी। हैम्प्टन होम्स के संजीव अरोड़ा ने बताया कि उनका मुख्य मकसद लोगों को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक करना है। इसके अलावा जिला कचहरी में पीएम भारतीय जन औषधी केंद्र का उद्घाटन सुबह 10.30 बजे होगा।

यह भी पढ़ें-  लुधियाना में निगम ने रात में ही बनवा दी घंटाघर की आधी सड़क, मेयर बलकार संधू ने खुद शुरू करवाया काम

शहर में डांडिया के साथ मचेगी नवरात्र की धूम

नवरात्र शुरू होने के साथ शहर में डांडिया की भी धूम शुरू हो गई है। एक्सटेसी डांस स्टूडियो की ओर से डांडिया का आयोजन साऊथ सिटी में शाम 6.00 बजे होगा, जिसमें परंपरागत परिधनों में युवतियां व महिलाएं संगीत की धुन पर डांडिया का कमाल दिखाएंगी। इसके अलावा दशहरा उत्सव को लेकर श्री रामलीला कमेटी द्वारा ठाकुरद्वारा से यात्रा दोपहर 3.00 बजे, और श्री दुर्गा माता मंदिर में श्री दुर्गा सप्तशती पाठ सुबह 8.15 बजे से होगा।

जैन स्थानकों में कार्यक्रम

जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास चल रहा है। एस एस जैन स्थानक सिविल लाइंस में चांदनी दूज का तीसरा पाठ सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक जनता नगर चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे, आत्म धर्म कमल हाल में प्रवचन सभा सुबह 9.00 बजे और एस एस जैन स्थानक शिवपुरी चातुर्मास सभा सुबह 8.15 बजे होगी।

यह भी पढ़ें-  लुधियाना में कैलाश सिनेमा के पीछे नाले पर बनी पुली ट्रक गुजरने से टूटी, निगम ने दोनों और से रास्ता किया बंद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.