Ayodhya Ram Mandir Donation: लुधियाना में स्वामी मुकेशानंद गिरी ने दिया 51 हजार का सहयोग
Ayodhya Ram Mandir Donation अयाेध्या में प्रभु राम के भव्य मंदिर काे लेकर भक्त दिल खाेलकर दान दे रहे हैं। बुधवार काे विश्व हिंदू परिषद ने कई स्थानाें से धन संग्रह किया। विहिप द्वारा प्रचार हेतु प्रभातफेरियों का दौर जारी है।
लुधियाना, जेएनएन। Ayodhya Ram Mandir Donation: श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। विहिप की टोलिया इसके लिए धन संग्रह के काम में जुट गई है। विहिप द्वारा प्रचार हेतु प्रभातफेरियों का दौर जारी है। इसके तहत प्रचार सामग्री वितरण कर श्री रामकाज हेतु जन-जन को जागरूक किया जा रहा है। विहिप का लक्ष्य प्रत्येक घर में दस्तक देकर राशि एकत्रित कर श्री रामकाज में लगाना है जिससे इससे श्री रामकारज में सहयोग देने से कोई वंचित न रह जाये। इन शब्दों का प्रगटावा जिला संयोजक राकेश कुमार ने किया।
काकोवाल रोड,कैलाश नगर में निकली प्रभातफेरियां
विहिप के कार्यकर्ताओं को चेक भेंट करते रामभक्त। (जागरण)
जिला संयोजक राकेश कुमार ने कहा कि बुधवार काे रघुनाथ नगर में काकोवाल रोड,कैलाशनगर रोड वार्ड 4,5,6 की गलियों में प्रभातफेरी निकाल प्रचार समग्री बांटकर श्री रामभक्तों ने प्रचार किया। कई स्थानों पर श्री रामदरबार आगे नतमस्तक होकर श्री राम प्रभु का स्वागत पुष्पवर्षा से किया गया। इस कार्य में रामभक्त राजनीति व अन्य संशयों से ऊपर उठकर श्रीराम प्रभु के धन संग्रह अभियान में सहयोग देकर खुद को भाग्यशाली मान रहे है। रघुनाथ नगर में विहिप की प्रभातफेरी निकालने वाली श्री राम भक्तों की टोली का जहां सम्मान हो रहा है वहीं उन्हें धन संग्रह में अच्छा योगदान मिल रहा है।
काकोवाल रोड के श्री प्रेम धाम से स्वामी मुकेशानंद जी ने 51000 रुपये ,वार्ड 3 कांग्रेस से पार्षद पति विपन पलवी विनायक द्वारा 11000 रुपये, कांग्रेस के ही पार्षद वार्ड 4 से सुखदेव बावा द्वारा भी 11000 की राशि चेक द्वारा भेंट की गई। सभी श्री रामभक्त 492 सालाें के संघर्ष एवं बजुर्गो की दी लाखों कुर्बानियों के पश्चात अपने जीवन में आये सुअवसर का लाभ उठाने हेतु सहयोग डालकर इस महायज्ञ में आहुति भेंट कर रहे हैं।