नशे से बचें पंजाब के युवा, खेलों में लगाए ध्यान: दीपक
पंजाब में युवा वर्ग नशे की दलदल में फंसा हुआ। इसका एक उपाय है वह खेल। यह विचार मिस्टर लंदन का खिताब जीत चुके दीपक शर्मा ने व्यक्त किए।
संस, लुधियाना : पंजाब में युवा नशे की दलदल में फंसा हुआ है। इसका एक उपाय है, वह खेल। युवा खेलों में ध्यान लगाएंगे, तो इस दलदल से काफी हद तक बचा जा सकता है। यह विचार मिस्टर विक्टोरिया, मिस्टर ऑस्ट्रेलिया व मिस्टर लंदन का खिताब जीत चुके दीपक शर्मा ने व्यक्त किए। बॉडी बिल्डर दीपक शर्मा लिबरा हेल्थ क्लब में आए हुए थे, जहां उनका स्वागत लिबरा हेल्थ क्लब प्रमुख रवि पराशर, डॉ. दीपक पराशर ने किया।
दीपक शर्मा ने कहा कि नवंबर में इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए मिस्टर विक्टोरिया का खिताब, मिस्टर लंदन का खिताब जीता। 85 वेट कैटेगरी में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। मैं वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के मैलबॉर्न में रह रहा हूं। वहां पंजाबी से लेकर विदेशी खिलाड़ियों को बॉडी बिल्डिंग की ट्रेनिग दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि महानगर आकर अच्छा लगा। मैं फगवाड़ा का निवासी हूं। बॉडी बिल्डिंग की शुरुआत लुधियाना के लिबरा हेल्थ क्लब से की थी। पहले लुधियाना चैंपियन बना, उसके बाद पंजाब चैंपियन व फिर इंडियन चैंपियन बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय खिताब हासिल किए।
इस अवसर पर डॉ. दीपक पराशर व रवि पराशर ने कहा कि यह लड़का लगभग 10 वर्ष पहले सेंटर में आया था। दीपक ने थोड़े से ही करियर में स्टेट से लेकर इंटरनेशनल लेवल पर अपना नाम कमाया। यह पहला इंडियन है, जिसने मिस्टर विक्टोरिया, मिस्टर ऑस्ट्रेलिया व मिस्टर लंदन बनने का गौरव हासिल किया। इस अवसर पर कोच अरविद सिंह भोला, डॉ. दीपक, रवि कुमार, मो. अख्तर अब्दाली, रणवीर सिंह सैणी, परमिदर सिंह चीना, राम लक्ष्मण, भरत, कीर्ति कुमार मौजूद थे।