डिस्ट्रिक्ट जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में लुधियाना के खिलाड़ियों ने जीते 50 मेडल
लुधियाना डिस्ट्रिक्ट जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में महानगर के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में 50 पदक जीते।
संस, लुधियाना : लुधियाना डिस्ट्रिक्ट जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में महानगर के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में 50 पदक जीते। चैंपियनशिप का आयोजन खन्ना में गत रात्रि संपन्न हुआ। जिम्नास्टिक कोच प्रेम सिंह ने बताया कि लड़कों के वर्ग में छह गोल्ड मेडल, सात सिल्वर व 12 कांस्य पदक हासिल किए। वहीं लड़कियों के वर्ग में 10 गोल्ड, 10 सिल्वर व पांच कांस्य पदक जीते। उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों ने यह मैडल फ्लोर एक्साइज, आल राउड बेस्ट जिम्नास्ट, अनइवन आदि में 50 पदक जीते है। उन्होंने कहा कि इनमें से बेस्ट खिलाड़ियों का चयन आगामी पटियाला में होने वाली पंजाब स्टेट जिम्नास्टिक चैंपियनशिप को लेकर होगा। चैंपियनशिप 13 से 14 नवंबर के बीच खेली जाएगी। उनकी इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी रविदर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों व कोच को बधाई दी है और आगामी टूर्नामेंट को लेकर शुभकामनाएं दी।