सतगुरु रविदास समाज पंजाब के मुख्य दफ्तर का उद्घाटन
सतगुरु रविदास धर्म समाज (सरधस) पंजाब के मुख्य दफ्तर और लाइब्रेरी का उद्घाटन शिवपुरी चौक स्थित नजदीक मिलन पैलेस मेन हाईवे पर समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में संत महापुरुष धार्मिक समाजिक और राजनीतिक पार्टियों के सदस्य उपस्थित हुए। श्री 108 संत गुरदीप गिरि पठानकोट वाले और केवल सिंह खुरालगढ़ सहित उपस्थित होकर सभी लोगों को अपना आशीर्वाद दिया।
संस, लुधियाना (वि.): सतगुरु रविदास धर्म समाज (सरधस) पंजाब के मुख्य दफ्तर और लाइब्रेरी का उद्घाटन शिवपुरी चौक स्थित नजदीक मिलन पैलेस मेन हाईवे पर समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में संत महापुरुष, धार्मिक, समाजिक और राजनीतिक पार्टियों के सदस्य उपस्थित हुए। श्री 108 संत गुरदीप गिरि पठानकोट वाले और केवल सिंह खुरालगढ़ सहित उपस्थित होकर सभी लोगों को अपना आशीर्वाद दिया।
इस दौरान झंडा फहराने की रस्म बाबा केवल सिंह खुरालगढ़ साहिब वालों ने की। इस मौके मुख्य दफ्तर का उद्घाटन और राष्ट्रीय माता सावित्री बाई फूल्ले लाइब्रेरी का उद्घाटन जालंधर वेस्ट विधायक सुशील रिकू और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा ने किया। सिगर गुरप्रीत लाली ने गुरु महिमा का जस गायन किया।
इस अवसर पर मुख्य मेहमान के तौर पर विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लों, विक्रमजीत सिंह बाजवा, शिरोमणि अकाली दल रंजीत सिंह ढिल्लों, आम आदमी पार्टी मदन लाल बग्गा, दलजीत सिंह गरेवाल भोला, पार्षद नरेश उप्पल, बलविदर सिंह नूरोवाल, सुशील जैन, सूरज जैन, विक्की फलो होजरी, पंडित अजय वशिष्ठ, समाज सेवक बिदिया मदान, पावा दास के राष्ट्रीय संचालक वीर श्रेष्ठ विजय दानव , कोर कमेटी सदस्य मलकीत चंद जनागल, हंसराज, अमरजीत जीता, सरधस पंजाब के प्रधान आनंद किशोर, चेयरमैन सोमनाथ हीर, महासचिव प्रोफेसर परमजीत सिंह पम्मा, सेक्रेटरी बलविदर विट्टा, कैशियर हरमेश संधू, सीनियर मीत प्रधान जितेंद्र सिंह जिंदी, यूथ प्रधान जसवीर सिंह श्री, मीडिया इंचार्ज राजिदर बंधन, जसवीर सिंह बाली, हरजिदर सुजातवाल, भूपेंद्र काकू, गोल्डी कटारिया, साहिल कटारिया, रवि कटारिया, लक्ष्मीकांत, अशोक सापला, लवप्रीत वालू, प्रदीप कजला, दीप सांपला, जसपाल सिंह केड़ा, विक्की छिज्जी, परम गरचा आदि मौजूद थे।