ब्रह्माण समाज को आ रही समस्याओं को हल करवाएंगे : पं. वशिष्ठ
उत्तर भारतीय ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा द्वारा ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब सरकार के सीनियर उप-चेयरमैन अजय वशिष्ठ का मालेरकोटला पहुंचने पर स्वागत किया गया। सभा मंत्री राकेश शर्मा ने कहा कि सबको मिलकर ब्राह्मण समाज को आगे ले जाने के लिए कार्य करना होगा ताकि ब्राह्मण समाज सुदृढ़ बन सके।
संस, लुधियाना : उत्तर भारतीय ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा द्वारा ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब सरकार के सीनियर उप-चेयरमैन अजय वशिष्ठ का मालेरकोटला पहुंचने पर स्वागत किया गया। सभा मंत्री राकेश शर्मा ने कहा कि सबको मिलकर ब्राह्मण समाज को आगे ले जाने के लिए कार्य करना होगा, ताकि ब्राह्मण समाज सुदृढ़ बन सके। पंडित अजय वशिष्ठ ने कहा कि प्रतिनिधि सभा के वरिष्ठ सदस्यों ने जो सम्मान दिया, उसके लिए तहे दिल से उनके शुक्रगुजार है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय ब्राह्मण प्रतनिधि सभा के राष्ट्रीय प्रधान महंत स्वरूप बिहारी शरण और महामंत्री पंडित रवि शर्मा ने ब्राह्मण जागृति अभियान शुरू किया है। जिसमें गौ सेवा, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाने, ब्राह्मणों को 16 संस्कारों के बारे जागरूक किया जा रहा है। ब्राह्मणों को आ रही समस्याओं को पंजाब सरकार के ध्यान में लाकर हल करवाया जाएगा। उपाध्यक्ष संजीव रिखी, प्रवक्ता तलविदर सिंह ने कहाकि समाज में युवक 90 प्रतिशत नंबर लेकर व उच्च शिक्षा ग्रहण करके भी बेकार घूम रहे है। इस दौरान एडवोकेट सुशील शर्मा ने सनातन धर्म गुरु पंडित अजय वशिष्ठ को सम्मानित भी किया। तलविदर शास्त्री ने अपनी लिखी साहित्यक पुस्तक उन्हें भेंट की। यहां कैप्टन आदर्श शर्मा, रमेश शर्मा, दर्शन पाल रिखी, गगन भारद्वाज, सुरेंद्र शर्मा, तरसेम रिखी, जनक राज कौशिक, गुलजार शौक आदि मौजूद रहे।