Move to Jagran APP

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

राजपुरा चौक में पैदल जा रहे दयानंद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 01:38 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 02:47 AM (IST)
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

जागरण संवाददाता, लुधियाना : राजपुरा चौक में पैदल जा रहे दयानंद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। इस घटना में मौके पर ही उसकी ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फिरोजपुर निवासी 26 वर्षीय रविदर सिंह के रूप में हुई है। थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। जांच अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि उक्त युवक डीएमसी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड तैनात था। फिलहाल युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम उपरान्त अगली कार्रवाई की जा रही है।

loksabha election banner

अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

जागरण संवाददाता, लुधियाना : शहर के निरंकारी मोहल्ले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। चौकी मिलरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआइ शौकीन सिंह ने बताया कि प्लाट में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर शव की जांच की। शरीर पर कोई घाव नहीं मिला है। इसकी उम्र 35 वर्ष लगती है। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए अगले 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

लक्क्ड़ पुल के नजदीक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

जासं, लुधियाना : लक्कड़ पुल के नजदीक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। आशंका जाहिर की जा रही है कि गर्मी के कारण उसकी मौत हुई है। थाना डिवीजन नंबर आठ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआइ तरसेम सिंह ने बताया कि शरीर पर कोई घाव का निशान नहीं है। इसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है। शव को कब्जे में लेकर 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.