Ludhiana Republic day 2021: कोरोना काल में किया सराहनीय काम, आज मिला स्टेट स्तरीय इनाम
Ludhiana Republic day 2021 कोरोना के खिलाफ जंग में लुधियाना की समाजसेवी संस्थाओं ने बेहतरीन काम किया है। शहर की दो समाजसेवी संस्थाओं को 72वें गणतंत्र दिवस पर कोरोना काल में सराहनीय काम करने पर स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है।
लुधियाना, जेएनएन। कोरोना के खिलाफ जंग में लुधियाना की समाजसेवी संस्थाओं ने बेहतरीन काम किया है। शहर की दो समाजसेवी संस्थाओं को 72वें गणतंत्र दिवस पर स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट के अनिल भारती और स्वामी गंगानंद भूरी वाले इंटरनेशनल फाउंडेशन धाम तलवंडी कलां के कुलदीप सिंह मान को यह अवार्ड मंगलवार को दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Ludhiana Republic Day Celebration 2021: कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया ने फहराया तिरंगा
अनिल भारती: स्वामी विवेकानंद धाम
स्वामी विवेकानंद धाम ने श्मशानघाट में कोविड संक्रमितों के शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए दो एलपीजी प्लांट लगाए। जम्मू-कश्मीर के लिए पांच ट्रक राशन और कपड़े भेजे। स्वामी विवेकानंद वृद्धाश्रम में 80 बुजुर्गों की इतनी अच्छी देखभाल की कि कोरोना वायरस उनके पास नहीं पहुंच पाया। महामारी के दौरान भी विवेकानंद अस्पताल की ओपीडी लगातार जारी रखी।
यह भी पढ़ें - मोगा में दुल्हन करती रही इंतजार, लुधियाना के दूल्हेे ने किसी और से ही रचा दी शादी, पढ़ें क्या है मामला..
कुलदीप सिंह मान: स्वामी गंगा नंद भूरी वाले इंटरनेशनल फाउंडेशन धाम तलवंडी कलां
कोरोना के कारण लगे लाकडाउन में संस्था ने बड़े स्तर पर लंगर की व्यवस्था की। हजारों लोगों को खाना उपलब्ध करवा उनका पेट भरा। बच्चे डिप्रेशन का शिकार न हों इसलिए काउंसलिंग की व्यवस्था की। इसके अळावा उन्होंने जरूरतमंद लड़कियों को सेनेटरी पैड्स भी वितरित किए गए।
यह भी पढ़ें - बठिंडा में किसान आंदोलन में जाने से मना करने पर जान से मारने की धमकियां, वीडियो वायरल
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें