Move to Jagran APP

प्रवचन देना आसान पर सेवा करना कठिन: अचल मुनि

एस एस जैन सभा शिवपुरी के तत्वाधान में जारी चातुर्मास सभा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 06:19 AM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 06:26 AM (IST)
प्रवचन देना आसान पर सेवा करना कठिन: अचल मुनि
प्रवचन देना आसान पर सेवा करना कठिन: अचल मुनि

संस, लुधियाना: एसएस जैन सभा शिवपुरी के तत्वावधान में जारी चातुर्मास सभा में बुधवार को ओजस्वी वक्ता अचल मुनि म. ने मानव महल कर रचना करते हुए कहा कि महल बन रहा है, आज महल में सर्वेट कम बनाएंगे। सेवक कक्ष अति जरुरी है। समय की मांग भी है। आज हर काम नौकर पर आधारित है। कपडे़ धोना, झाड़ू-पोछा, खाना बनाना आदि काम खुद नहीं करते। आज हर काम सेवक ही कर रहे हैं। सेवक का अर्थ ही यही है जो सेवा करे। आज हमें भी अपने जीवन के महल में मानव महल में सेवा का सर्वेट बनना है। ग्रंथ लिखना, प्रवचन देना, बड़ा आसान है, पर सेवा करना बड़ा कठिन है। सेवा भी कई तरीकों से होती है, पैसे से वस्तु देकर, भोजन, पानी, औषध, वस्त्र देकर भी सेवा होती है। कहने का मतलब दूसरे की जरुरत पूरी करना ही सेवा है। सेवा को छोटा काम न समझे, बल्कि सेवा करने से छोटे भी बडे़ बन जाते है। जिससे 6 गुण होते है वहीं व्यक्ति सेवा कर सकता है। आराम का त्याग करने वाला ही दूसरे की सेवा कर सकता है। सेवा के मौके अपनी सर्दी, गर्मी भूख प्यास का ध्यान नहीं रखा जाता है। बढ़ाई का त्याग करने वाला। अर्थात नाम की भूख न हो कि अगर मैं यह करुंगा तो भरी सेवा में मेरी प्रशंसा हो, इज्जत हो। सेवा आत्मोत्थान हेतु होती है। नाम हेतु नहीं। अहंकार का त्याग करने वाला ही सेवा कर सकता है। स्वार्थ त्यागी। जो अपने स्वार्थ को ध्यान में नहीं रखता वो सेवा कर सकता है। शीतल मुनि ने कहा कि जीवन एक युद्ध है। जीवन में लड़ना पड़ता है। डॉक्टर बीमारी से लड़ता है, न्यायधीश अन्याय से लड़ता है, शिक्षक अज्ञान से लड़ता है और आपको अपने क्रोध से लड़ना है। श्रावक को अपने क्रोध में लड़ना चाहिए, क्योंकि असली दुश्मन तो यही है। लड़ना ही है तो शेर से लड़ो। गधे से लड़ने का क्या फायदा ? जीवन का असली शेर तो क्रोध है। इससे लड़ना और जीतना असली विजय है। अंग्रेजी का एक शब्द है सेंगर। सेंगर कब डेंजर बन जाए, पता नहीं चलता।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.