प्रभु भक्ति के रसपान में जीवन का कल्याण : साध्वी संचिता
तपचंद्रिका श्रमणी गौरव सरलमना महासाध्वी वीणा महाराज ठाणा-5 की निश्रा में एवं अध्यक्ष अरिदमन जैन के तत्वाधान में एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में लोगस्स पाठ की दिव्य स्तृति निरंतर 24 घंटे चल रही है।
संस, लुधियाना : तपचंद्रिका श्रमणी गौरव सरलमना महासाध्वी वीणा महाराज ठाणा-5 की निश्रा में एवं अध्यक्ष अरिदमन जैन के तत्वाधान में एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में लोगस्स पाठ की दिव्य स्तृति निरंतर 24 घंटे चल रही है। इस अवसर पर साध्वी रत्न प्रबल पुरुषार्थी श्री संचिता म. सा. ने पाठ की महिमा को बताते हुए कहा कि सिर्फ शारीरिक और मानसिक रुपांतरण ही नहीं, कर्म रो का निवारण भी तीर्थंकर स्तुति में समाया है। प्रभु स्तुति में तीन योग एकाकार होते ही आत्म स्थिरता आती है। फलत: देहातीत अवस्था का बोध होता है और एक दिन सिद्धालय भी मिलता है। साध्वी संचिता म. सा. ने कहा कि विचारों के समूह को पॉजिटिव रखने हेतु उन्हें क्लाक वाइज घुमाने का प्रयास करो और अपने अनमोल मनुष्य जीवन का कल्याण करो। इस अवसर पर चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन श्रमण जी यार्न, सभाध्यक्ष अरिदमनन जैन, सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष जैन महावीर, महामंत्री प्रमोद जैन, रविदर जैन भ्राता ने कहा कि महासाध्वी वीणा म. सा. ठाणा-5 का चातुर्मास 23 जुलाई से प्रारंभ होगा। इस उत्सव को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।