Move to Jagran APP

शिवरात्रि पर शोभायात्रा को लेकर खोला सूचना केंद्र

शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 28 फरवरी को निकलने वाली 35वीं विशाल शोभा यात्रा के उपलक्ष्य में तीसरा सूचना केंद्र गुड़ मंडी स्थित जीबी टेलीकाम व रिकू गिफ्ट सेंटर के सुनील तांगड़ी रिकू तांगड़ी के कार्यालय पर खोला गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 06:08 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 06:08 PM (IST)
शिवरात्रि पर शोभायात्रा को लेकर खोला सूचना केंद्र
शिवरात्रि पर शोभायात्रा को लेकर खोला सूचना केंद्र

संस, लुधियाना : शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 28 फरवरी को निकलने वाली 35वीं विशाल शोभा यात्रा के उपलक्ष्य में तीसरा सूचना केंद्र गुड़ मंडी स्थित जीबी टेलीकाम व रिकू गिफ्ट सेंटर के सुनील तांगड़ी, रिकू तांगड़ी के कार्यालय पर खोला गया। सूचना केंद्र का शुभारंभ लोबिन तांगडी, अरुण तांगड़ी, विशाल तांगड़ी, गौरव बेरी, आशीष चोपड़ा, नीरज कपूर, दीपक भाटिया, रूश तांगड़ी, हैप्पी ने भगवान भोलेनाथ का गुणगान किया। सूचना केंद्र का उद्घाटन व्यापारी नेता गुरदीप सिंह गोशा ने ज्योति प्रज्वलित कर किया।

loksabha election banner

गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि भगवान भोलेनाथ जगत के नाथ है। उनकी शरण में आने वाले प्राणी को कोई परेशानी नहीं रहती। कमेटी के प्रधान सुनील मेहरा, महासचिव अश्वनी महाजन ने बताया कि इस 35 वी विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ गोशाला रोड स्थित शिव मंदिर से भगवान भोलेनाथ का पूजन कर किया जाएगा। पवन मल्होत्रा, बृज मोहन महंत ने कहा कि शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ के सोने चांदी के दिव्य रथ, बालाजी और गणपति भगवान के रथ की रस्सी को आपने हाथों से खींचने वालों पर अपनी कृपा बरसाएंगे। शोभायात्रा को लेकर महानगर के 108 मंदिरों से कमेटी की ओर से संपर्क अभियान जारी है। सुनील तांगड़ी, रिकू तांगड़ी ने कहा गुड मंडी एसोसिएशन की ओर से शोभायात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा एवं खाने-पीने के स्टाल लगाकर किया जाएगा। इस अवसर अमित गुप्ता, जीवन मेहरा, संजय शर्मा, सीएम विज, मनीष तागड़ी, हिमांशु तागड़ी, नवीन तागड़ी ,राजू हंस, प्रिस, आशीष चोपड़ा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.