खुद को नहीं जाना तो ईश्वर को कैसे जानेंगे: शून्य प्रभु
सतलुज किनारे स्थित शनिगांव में शून्य प्रभु के सानिध्य में हवन यज्ञ व प्रवचन सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम शनि भक्तों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर आशीर्वाद लिया।
संस, लुधियाना : सतलुज किनारे स्थित, शनिगांव में शून्य प्रभु के सानिध्य में हवन यज्ञ व प्रवचन सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम शनि भक्तों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आयोजित प्रवचन सभा में शून्य प्रभु ने कहा कि अक्सर लोग जीवन के बारे में सवाल न पूछकर जीवन के पार के सवाल पूछने लगते है। यह ठीक ऐसा है कि हमें अपने जीवन बारे में कुछ नहीं पता और हम भगवान को जानना चाहते हैं। हर कोई स्वर्ग में जाना चाहता है, परंतु वह इस जीवन को स्वर्ग बनाने की कोशिश नहीं करता। भगवान को जानना चाहता है, पर उसके दिखार्ग मार्ग पर चलने की कोशिश नहीं करता। मनुष्य को समझने का प्रयास करना होगा, तभी वह ईश्वर को समझ सकेगा। इस दौरान शनि यज्ञ व महाआरती कर सभा को विश्राम दिया गया।