Move to Jagran APP

मुमुक्ष जैनम जैन की दीक्षा रस्म निभाई

एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में श्रमण संघीय प्रवर्तक डा. राजेंद्र मुनि साहित्य रत्न सुरेंद्र मुनि ठाणा-2 श्रमण संघीय सलाहकार डा. दिनेश मुनि ठाणा-3 के सानिध्य में रविवार को जैनम जैन की दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 06:16 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 06:16 PM (IST)
मुमुक्ष जैनम जैन की दीक्षा रस्म निभाई
मुमुक्ष जैनम जैन की दीक्षा रस्म निभाई

संस, लुधियाना : एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में श्रमण संघीय प्रवर्तक डा. राजेंद्र मुनि, साहित्य रत्न सुरेंद्र मुनि ठाणा-2, श्रमण संघीय सलाहकार डा. दिनेश मुनि, ठाणा-3 के सानिध्य में रविवार को जैनम जैन की दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

साध्वी पुनीत ज्योति, साध्वी श्रेष्ठा म., साध्वी रजनी म., साध्वी मनीषा म. आदि साध्वीवृंद विशेष रूप से शामिल हुए। सर्वप्रथम संतजनों ने नवकार मंत्र का उच्चारण किया। इस दौरान विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर मुमुक्ष जैनम जैन की दीक्षा रस्म निभाई गई। इसमें जैनम जैन को नूतन दीक्षित श्री पा‌र्श्वन्द्र मुनि महाराज की पदवी से अलंकृत किया गया। इससे पहले गत दिवस मेंहदी की रस्म का आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर नूतन दीक्षित पा‌र्श्वन्द्र मुनि महाराज ने धर्म, संयम व स्वाध्याय के पथ पर चलने की प्रण लेते हुए अपने संतजनों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर शहर के गणमान्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.