Move to Jagran APP

गुरुदेवों की कृपा से मिलता ज्ञान का संदेश : विनीत जैन

एसएस जैन स्थानक शिवपुरी के तत्वाधान में मधुर वक्ता अचल मुनि महाराज युवा प्रेक भरत मुनि महाराज ठाणे-2 का शिवपुरी का पावन चातुर्मास संपन्न हुआ। इस मौके पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम पाठ उच्चारण से भजन के रूप में हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 06:52 PM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 06:52 PM (IST)
गुरुदेवों की कृपा से मिलता ज्ञान का संदेश : विनीत जैन
गुरुदेवों की कृपा से मिलता ज्ञान का संदेश : विनीत जैन

संस, लुधियाना : एसएस जैन स्थानक शिवपुरी के तत्वाधान में मधुर वक्ता अचल मुनि महाराज, युवा प्रेक भरत मुनि महाराज ठाणे-2 का शिवपुरी का पावन चातुर्मास संपन्न हुआ। इस मौके पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम पाठ उच्चारण से भजन के रूप में हुई।

loksabha election banner

इस अवसर पर मंच संचालन करते हुए सभा सेक्रेटरी राजीव जैन ने बताया कि गुरुदेव ने अपने चार माह लगातार विराज कर अपने ज्ञान, दर्शन चारित्र से अपने संयम के बल पर हम सभी को जागृत करने का प्रयास किया। इस दौरान बहन शिवानी ने विदाई भजन गाकर सभी की आंखें नम कर दीं। इस अवसर पर साहित्य रत्न डा. मुलख राज जैन ने गुरु देवों के जीवनों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके तप, त्याग व संयम ने श्रमण संघ की शान में चार चांद लगा दिए है। उसी समय शिवपुरी सभा के तत्वाधान में गुरुदेव अचल मुनि को श्रमण संघीय पद से अलंकृत करने की घोषणा की। इस अवसर पर एसएस जैन सभा शिवपुरी अध्यक्ष विनीत जैन ने गरुदेवों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चार माह में गुरुदेवों ने जैसे हम पर कृपा बरसाई है, हमेशा आपकी कृपा हमारे ऊपर बरसती रहे।

इस दौरान वर्धमान जैन युवती संघ अध्यक्ष आशु जैन, महामंत्री पुनीता जैन, कोषाध्यक्ष सिम्मी जैन ने अपनी भावनाएं गुरु चरणों में रखी। इस दौरान वर्धमान जैन युवक संघ अध्यक्ष गौरव जैन, महामंत्री प्रदीप जैन ने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें इस चातुर्मास में जो कोई भूल हुई हो उसके लिए अपने साथियों सहित क्षमायाचना करते है। जैन मिलन संघ अध्यक्ष सतीश जैन पब्बी, अशोक जैन भाबू ने गुरुओं का आभार व्यक्त किया। एवं श्रावक श्राविकाओं ने मंगल गीत गायन कर गुरुदेव को विदाई दी। इस अवसर पर विपन जैन, अनिल जैन, अरुण जैन, कमल जैन, देवेंद्र जैन, सुभाष जैन सीडी, सुरेंद्र जैन, कुशल जैन, नरेश जैन, अशोक जैन, कुलदीप जैन, प्रिस जैन, दिनेश जैन, अतुल जैन, राजेश जैन, प्रदीप जैन, मनीष जैन आदि सदस्यगण शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.