Move to Jagran APP

यदि धर्म पर चलोगे तो कर्म अपने आप सुधर जाएगा : सलिल

आज के समय में प्रत्येक जीव अशांत है। क्योंकि सांसारिक विषय-वासनाओं में जकड़ा हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 06:53 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 06:53 PM (IST)
यदि धर्म पर चलोगे तो कर्म अपने आप सुधर जाएगा : सलिल
यदि धर्म पर चलोगे तो कर्म अपने आप सुधर जाएगा : सलिल

संस, लुधियाना : आज के समय में प्रत्येक जीव अशांत है। क्योंकि सांसारिक विषय-वासनाओं में जकड़ा हुआ है। आज का मनुष्य धर्म को छोड़कर अधर्म में वृद्धि को प्राप्त हो रहा है। यदि धर्म पर चलोगे तो कर्म अपने आप सुधर जाएगा। उक्त शब्द डा. संजय कृष्ण सलिल महाराज ने नूरवाला रोड स्थित, विवेक धाम मंदिर में विवेक जागृति मिशन द्वारा स्वामी विवेक भारती की अध्यक्षता में कराए जा रहे 14वें श्रीमद् भागवत सप्ताह के अंतर्गत भक्तों का मार्ग दर्शन करते हुए कहे। महाराज जी ने आगे कहा कि गुरुओं के चरण छूकर मनुष्य की सभी बाधाएं दूर होती हैं। इसलिए हमें अपने गुरुजनों को एंव अपने माता-पिता के चरणों को स्पर्श करना चाहिए, क्योंकि उनके चरणों में समस्त तीर्थों का निवास है। कथा में मुख्य यजमान विजय गर्ग (हैप्पी) ने परिवार सहित श्रीमद् भागवत कथा का पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में मार्केट कमेटी के चेयरमैन दर्शन लाल लड्डू ने भाग लेकर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर स्वामी समृति भारती, राष्ट्रीय हिदू मंच पंजाब के प्रधान पवन शर्मा, विजय गर्ग सुरिदर महाजन, रामानुज दास नमन, कपिल, राज, जतिद्र, विशाल, भूपिदर सिंह, अमन, श्रुति, जयश्री, प्रभाकर आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.