स्वर्ग-नरक हमारे ही हाथ में : डा. राजेंद्र मुनि
एसएस जैन स्थानक अग्र नगर में डा. राजेंद्र मुनि डा. सुरेंद्र मुनि के सानिध्य में धर्म सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डा. राजेंद्र मुनि ने कहा कि बुरी आदतों से इंसान अपना स्वर्ग सा जीवन नर्क बना लेते हैं।
संस, लुधियाना : एसएस जैन स्थानक अग्र नगर में डा. राजेंद्र मुनि, डा. सुरेंद्र मुनि के सानिध्य में धर्म सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डा. राजेंद्र मुनि ने कहा कि बुरी आदतों से इंसान अपना स्वर्ग सा जीवन नर्क बना लेते हैं। एक खराब लत के चलते घर परिवार टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं। हमारे भीतर अच्छी-बुरी दोनों शक्तियां होती हैं। क्रोध, मान, माया, लोभ को त्यागकर हम क्षमा, अहिसा, सत्य, शाकाहार गुणों को जागृत कर सकते हैं। क्रोध करने वाला आदमी हर जगह तिरस्कार का पात्र बनता है। स्वर्ग-नर्क की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि इसी भव में हमारे हाथों में ही स्वर्ग और नर्क दोनों हैं। यह सब संकल्प शक्ति से असंभव भी संभव होता है।
सुरेंद्र मुनि ने जीवन विकास के सूत्र बताते हुए कहा कि संस्कारों से ही जीवन विकास संभव है। इस संबंध में बालकों में अच्छे संस्कार प्राप्त हो। इसके लिए माता-पिता व अध्यापकों को प्रत्यनशील बनना होगा। संस्कारों के अच्छे बीज ही परिणाम फल प्रदान करते है। इस अवसर पर सभाध्यक्ष बलविदर जैन ने आए श्रावकों को हार्दिक अभिनंदन किया।