अनुशासन की जीवन में अहम भूमिका : साध्वी रत्न संचिता
तपचंद्रिका श्रमणी गौरव समता विभूति सरलमना महासाध्वी वीणा महाराज कोकिल कंठी प्रवचन भास्कर साध्वी रत्न संचिता महाराज नवकार साधिका महासाध्वी सुन्नैया महाराज साध्वी अरणवी महाराज साध्वी अर्षीया साध्वी आर्यनंदा ठाणा-6 के सानिध्य में एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में धर्म सभा जारी रही।
संस, लुधियाना : तपचंद्रिका श्रमणी गौरव समता विभूति सरलमना महासाध्वी वीणा महाराज, कोकिल कंठी प्रवचन भास्कर साध्वी रत्न संचिता महाराज, नवकार साधिका महासाध्वी सुन्नैया महाराज, साध्वी अरणवी महाराज, साध्वी अर्षीया, साध्वी आर्यनंदा ठाणा-6 के सानिध्य में एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में धर्म सभा जारी रही। आज की सभा में साध्वी रत्न संचिता महाराज ने कहा कि जिस तरह बिना घिसाई व सफाई के महल में चमन नहीं आती उसी तरह बिना अनुशासन के जीवन में भी कभी चमन नहीं आती। अनुशासन सहन करना बर्दाश्त करना बड़ा कठिन है, पर जो सहन कर लेते है उनका जीवन भी मंझ जाता है। अनुशासन का शाब्दिक अर्थ है कि शरीर-इन्द्रियों वाणी एवं मन पर काबू पाना। अनुशासन भी जीवन का जरूरी अंग है।
महावीर इंटरनेशनल ने बच्चों को बांटे स्वेटर
महासाध्वी वीणा महाराज ठाणा-6 के सानिध्य में महावीर इंटरनेशनल की ओर से चेयरमैन राज कुमार जैन की अध्यक्षता में जरूरतमंद स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरित किए। इस अवसर पर सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, सुभाष जैन, संजीव जैन आत्म ने कहा कि जरुरतमंदों की सेवा मानवता की सच्ची सेवा है। इसमें सभी को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। संस्थान धार्मिक, सामाजिक कार्यों में सराहनीय कार्य कर रही है। मंत्री प्रमोद जैन ने कहा कि महासाध्वी वीणा महाराज ठाणा-6 के सानिध्य में विदाई समारोह वीरवार को प्रात: 8:30 बजे आरंभ होगा। इस अवसर पर सभाध्यक्ष अरिदमन जैन, चातुर्मास कमेटी चेयरमैन जितेंद्र जैन, सीनियर उपाध्यक्ष सुभाष जैन, महामंत्री प्रमोद जैन, नीलम जैन कंगारु, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन गोल्ड स्टार, विनोद जैन गोयम, रविदर जैन भ्राता, विपन जैन, विजय जैन, अजय जैन, फूलचंद जैन शाही लिवास, युवक संघ अध्यक्ष संजय जैन व समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण, फूलचंद जैन शाही लिवास, डा. रविदर कोछड़, सुशील कौड़ा, गुरु कृपा सेवा सोसायटी अध्यक्ष वैभव जैन व कार्यकारी सदस्यगण आदि शामिल थे।