Move to Jagran APP

भोलेनाथ को 56 भोग अर्पित करेंगे मंत्री आशु : बवेजा

महादेव सेवा दल विधानसभा पूर्वी सेक्टर-32 की ओर से महाशिवरात्री पर अध्यक्ष चेतन बवेजा की अध्यक्षता में 11 मार्च को चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में विशाल जागरण करवाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 07:19 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 07:19 PM (IST)
भोलेनाथ को 56 भोग अर्पित करेंगे मंत्री आशु : बवेजा
भोलेनाथ को 56 भोग अर्पित करेंगे मंत्री आशु : बवेजा

संस, लुधियाना : महादेव सेवा दल विधानसभा पूर्वी सेक्टर-32 की ओर से महाशिवरात्री पर अध्यक्ष चेतन बवेजा की अध्यक्षता में 11 मार्च को चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में विशाल जागरण करवाया जा रहा है। इसमें कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु परिवार सहित भगवान भोलेनाथ को 56 भोग अर्पित करेंगे। ये बाद अध्यक्ष चेतन बवेजा ने पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राजीव राजा की मौजदूगी में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण सहित परिवार को जागरण का निमंत्रण देते हुए कही। आशु ने जागरण का निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि जागरण में वह भोले की बारात के माध्यम से शामिल होंगे।

prime article banner

इससे पहले महादेव सेवा दल के सदस्यों जतिंद्र दुग्गल, पंकज गिल्होत्रा, राज कुमार गुप्ता, बन्नी बवेजा, अजय अरोड़ा, कर्ण अग्रवाल, बलदेव भोला, विवेक रावला, सुरेश खन्ना, प्रदीप मितल, सुभाष शर्मा, योगेश सैणी, तरूण कुमार, सतीश शर्मा, वासू गर्ग, जय वर्मा, राजीव महाजन, सुरिन्द्र बावा ने सहयोगियो व अन्य गणमान्यों को परिवार सहित जागरण में शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया। चेतन वबेजा ने कहा कि पंजाब के मशहूर बैंड, फौजी बैंड, गतका पार्टियां, मनमोहक झांकियां, घुड़सवार, भजन संकीर्तन करती मंडलियां भोले की बारात के शोभा बढ़ाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.