Move to Jagran APP

बिना रसीद उगाही पर रेहड़ी फड़ी वालों ने लगाया धरना

शेरपुर में रेहड़ी फड़ी वालों द्वारा दुकान लगाने पर सी जोन के अधिकारी कार्रवाई करते हुए रेहड़ी फड़ी वालों की दुकान उठा ले गए। इससे आक्रोशित रेहड़ी फड़ी वालों ने शेरपुर मंडी से नारेबाजी करते हुए सी जोन कार्यालय के समक्ष जाकर धरना लगाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 07:21 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 07:21 PM (IST)
बिना रसीद उगाही पर रेहड़ी फड़ी वालों ने लगाया धरना
बिना रसीद उगाही पर रेहड़ी फड़ी वालों ने लगाया धरना

जागरण संवाददाता, लुधियाना : शेरपुर में रेहड़ी फड़ी वालों द्वारा दुकान लगाने पर सी जोन के अधिकारी कार्रवाई करते हुए रेहड़ी फड़ी वालों की दुकान उठा ले गए। इससे आक्रोशित रेहड़ी फड़ी वालों ने शेरपुर मंडी से नारेबाजी करते हुए सी जोन कार्यालय के समक्ष जाकर धरना लगाया। नगर निगम की कार्रवाई को धक्केशाही करार दिया। रेहड़ी फड़ी वालों की अगुआई कर रहे हैं पूर्व पार्षद राधा किशन, राजेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि जब नगर निगम के अधिकारियों को हजार रुपये महीने का दिया करता थे तो रेहड़ी फड़ी वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती थी। इधर, कुछ समय से निगम टीम रेहड़ी फड़ी वालों से पैसे ले रही थी पर रसीद नहीं दे रही थी, जिससे रेहड़ी फड़ी वालों ने टीम को पैसा देना बंद कर दिया। उगाही बंद होने से निगम टीम रोजाना रेहड़ियों को जब्त करके ले जाने लगी। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारी भ्रष्टाचार फैलाने में जुटे है जिससे रेहड़ी फड़ी वाले परेशान है। रेहड़ी फड़ी वाले के खिलाफ जबरन कार्रवाई की सूचना मिलते ही शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता गुरदीप सिंह गोशा भी मौके पर पहुंच गए और निगम कार्रवाई का विरोध जताने लगे। कहा कि नगर निगम के अधिकारी रेहड़ी फड़ी वालों को वेंडर जोन बनाकर दे और उसके बाद शेरपुर में लगने वाले मंडी को हटाए। जबरन रेहड़ी फड़ी वालों को हटाएगा तो निगम के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा। उसके बाद निगम की ओर से सहायक कमिश्नर नीरज जैन ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया कि रेहड़ी फड़ी वालों पर बेवजह कार्रवाई नहीं होगी और जल्द ही वेंडर जोन बनाकर इन्हें शिफ्ट किया जाएगा। वहीं रेहड़ी फड़ी फेडरेशन के प्रधान टाइगर सिंह ने कहा कि निगम टीम रेहड़ी फड़ी वालों को काम करने दे। यहां घनश्याम मंडल, जयराम ठाकुर, विपिन कुमार, आशा रानी, बबीता देवी, चंपा देवी, बीना देवी, संजीव कुमार, अशोक कुमार, ओंकार, बलराम, डीके ठाकुर, सुजान कुमार थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.