Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir Donation: लुधियाना में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए टोलियां कर रहीं घर-घर भ्रमण

Ayodhya Ram Mandir Donation पंजाब में विहिप की टोलियों ने अब तक 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि एकत्र कर ली है। इसे मंदिर ट्रस्ट को भेज दिया गया है। विहिप की टोलियां जालंधर लुधियाना समेत पंजाब के सभी जिलों में घर-घर से जाकर धन संग्रहण कर रही हैं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 10:53 AM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 10:53 AM (IST)
Ayodhya Ram Mandir Donation: लुधियाना में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए टोलियां कर रहीं घर-घर भ्रमण
27 फरवरी को विश्व हिंदू परिषद धन संग्रह अभियान खत्म कर देगा।

लुधियाना, जेएनएन। Ayodhya Ram Mandir Donation:  श्रीराम मंदिर निर्माण में अगर आप अपना सहयोग देना चाहते हैं तो अब आपके पास सिर्फ 14 दिन शेष रह गए हैं। 27 फरवरी को विश्व हिंदू परिषद धन संग्रह अभियान खत्म कर देगा। ऐसे में अगर धन संग्रह टोलियां आपके पास नहीं पहुंच रहीं तो आप भी उनके पास पहुंचकर अपना योगदान दे सकते हैं। विहिप की टोलियों ने शनिवार तक पूरे प्रदेश में 20 करोड़ रुपये एकत्रित कर लिए हैं। धन संग्रह टोलियों ने भी अपने अभियान को तेज कर लिया है और ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क किया जा रहा है।

prime article banner

यह भी पढ़ें-Live Ludhiana Local Body Poll 2021: लुधियाना में मतदान ने पकड़ी रफ्तार, जगराओं में 10 बजे तक 13 व साहनेवाल में 16 फीसद वाेटिंग

विहिप नेताओं का कहना है कि देशभर में राम मंदिर के लिए अब तक 1500 करोड़ रुपये एकत्रित हो चुके हैं। विहिप के विभागीय कार्यवाहक दलवीर नंदा ने कहा कि लोग राम मंदिर के निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं। लोग दिल खोलकर श्रीराम मंदिर के लिए सहयोग दे रहे हैं। पंजाब में 20 करोड़ की राशि अब तक भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से पूरे देश में संत समाज, उद्यमी, बड़े सितारे व आम लोग जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि लुधियाना शहर में भी लोग खुलकर योगदान दे रहे हैं।

पंजाब में अब तक नौ करोड़ से ज्यादा एकत्रित

बता दें कि पंजाब में विहिप की टोलियों ने अब तक 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि एकत्र कर ली है। इसे मंदिर ट्रस्ट को भेज दिया गया है। विहिप की टोलियां जालंधर, लुधियाना समेत पंजाब के सभी जिलों में घर-घर से जाकर धन संग्रहण कर रही हैं। इसके लिए बाकायदा आफिस तक खोला गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.