खराब एयर कनेक्टिविटी से प्रभावित हो रहा पंजाब उद्योग
लुधियाना से दिल्ली फ्लाइट के लगातार रद होने और देरी से आने का नुकसान पंजाब उद्योग को उठाना पड़ रहा है।
By Edited By: Published: Mon, 05 Mar 2018 06:36 PM (IST)Updated: Tue, 06 Mar 2018 02:48 PM (IST)
जासं, लुधियाना लुधियाना से दिल्ली फ्लाइट के लगातार रद होने और देरी से आने का नुकसान पंजाब उद्योग को उठाना पड़ रहा है। इसको लेकर उद्योग जगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाकर इसका पुख्ता हल निकालने की माग की है। सीआइसीयू के प्रधान उपकार सिंह आहूजा ने इस संबंध में केंद्रीय एविएशन मंत्री अशोक गजपति राजू को पत्र लिखकर इस समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि एयरलाइंस की ओर से एयरपोर्ट का कोई रखरखाव नहीं किया जा रहा। कई उद्यमी जो दिल्ली जाकर या लुधियाना आकर उसी दिन वापस जाना चाहते हैं, वे फ्लाइट कैंसिल हो जाने के कारण परेशानी का सामना करते हैं। इसके साथ ही फ्लाइट का समय भी सही नहीं है। महासचिव पंकज शर्मा ने कहा कि लुधियाना से दिल्ली के लिए केवल एक फ्लाइट है, ये संख्या बढ़नी चाहिए। इसके समय में भी बदलाव किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि लुधियाना से देश-विदेश में व्यापार होता है, ऐसे में अगर एयर कनेक्टिीविटी की समस्या हल हो जाए तो तेजी से व्यापार बढ़ेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें